OnePlus Clover के नाम से लॉन्च हो सकता है नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

कथित नए वनप्लस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर 'OnePlus Clover’ के साथ बुधवार को PhoneArena द्वारा स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस में 1.84 गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट होगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 13:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Clover के नाम से फोन Geekbench पर हुआ लिस्ट
  • Snapdragon 660 चिपसेट और 4 जीबी रैम की मिली जानकारी
  • हाल ही में Snapdragon 690 चिपसेट के साथ एक OnePlus फोन हो चुका है लीक

OnePlus Nord को भारत में Snapdragon 765G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है

OnePlus Clover, चीनी स्मार्टफोन दिग्गज की एक नई मिड-रेंज पेशकश हो सकती है। एक वनप्लस डिवाइस को 'OnePlus Clover' लेबल के साथ बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, जिसमें कई स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि नया अज्ञात वनप्लस फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट और 4 जीब रैम से लैस होगा। एक हालिया लीक में भी एक वनप्लस फोन को 'Billie' कोडनेम के साथ OxygenOS Settings APK में देखा गया था।
 

OnePlus Clover Geekbench scores, specifications (expected)

कथित नए वनप्लस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर 'OnePlus Clover' के साथ बुधवार को PhoneArena द्वारा स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस में 1.84 गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट होगा। यह 4 जीबी रैम के साथ सकता है और इसके Android 10 पर चलने की उम्मीद है।
 

स्कोर की बात करें तो OnePlus Clover ने सिंगल-कोर टेस्ट में 336 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,495 अंक हासिल किए। यह देखते हुए कि लिस्टेड चिपसेट को 2017 में लॉन्च किया गया था, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वनप्लस क्लोवर हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Nord की तुलना में बहुत कम कीमत के साथ आ सकता है। याद दिला दें कि नॉर्ड को भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वनप्लस नॉर्ड स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है।

यह भी बताते चलें कि कुछ दिन पहले OnePlus Nord जैसे दिखाई देने वाले दो स्मार्टफोन्स को एक काल्पनिक वीडियो रेंडर में भी देखा गया है। इन दो फोन को ‘Billie 1' और ‘Billie 2' कोडनेम दिया गया है। वीडियो में फोन का डिज़ाइन काफी हद तक OnePlus Nord जैसा लगता है, लेकिन इन फोन में सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा रेंडर में एक फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दूसरा डुअल रियर कैमरा के साथ दिखाया गया था।
Advertisement

‘Billie' कोडनेम पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है, इससे पहले भी यह कोडनेम गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आ चुका है। जिसमें सामने आया था कि यह अज्ञात वनप्लस फोन स्नैपड्रैगन 690 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मॉडल नंबर BE2028 के साथ लिस्ट था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, oneplus smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.