31 घंटे तक के बैटरी बैकअप के साथ OnePlus Buds Pro TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

वनप्लस बड्स प्रो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,200 रुपये) तय की गई है। इसकी भारत में कीमत क्या होगी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 21:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Pro को भारत में लॉन्च किया गया है
  • नए ईयरबड्स 11mm ड्राइवर और ANC से लैस आते हैं
  • Buds Pro का केस वॉटर रेजिस्टेंट और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है

OnePlus Buds Pro की कीमत 149.99 डॉलर है

गुरुवार को OnePlus Nord 2 5G के साथ वनप्लस ने भारत में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स OnePlus Buds Pro भी लॉन्च किए हैं। नए ईयरबड्स कंपनी के पोर्टफोलियो में तीसरे और सबसे महंगे जोड़ी हैं। इनमें कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। नए वनप्लस बड्स प्रो हाइब्रिड एक्टिव नॉयस कैंसलेशन के साथ आते हैं और इसमें जबरदस्त चार्जिंग स्पीड मिलती है। अन्य खासियत की बात करें, तो इन बड्स में 11mm डायनामिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल हुआ है और बॉक्स IPX4 सर्टिफिकेशन्स और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus Buds Pro Price, availability

वनप्लस बड्स प्रो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,200 रुपये) तय की गई है। इसकी भारत में कीमत क्या होगी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। भारत में इस सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते इसकी कीमत 10,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है। OnePlus Buds Pro को Matte Black और Glossy White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

OnePlus Buds Pro specifications

OnePlus Buds Pro कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे प्रीमियम TWS ईयरबड्स है। ईयरबड्स में 11mm के डायनेमिक ड्राइवर्स शामिल हैं और इसमें प्रेशर-सेंसिटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं। वनप्लस ने तीन अलग-अलग मोड, जैसे कि एक्सट्रीम, फेंट और स्मार्ट के साथ हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) को शामिल किया है। एक्सट्रीम मोड को 40dB तक नॉइस कैंसलेशन की पेशकश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि फेंट मोड में 25dB तक नॉइस कैंसल हो सकती है। इसके विपरीत, स्मार्ट मोड आसपास के शोर को एनालाइज़ कर अपने हिसाब से कम करता है। अनचाहे शोर को फिल्टर करने के लिए इसमें मौजूद तीन-माइक्रोफोन कस्टम नॉइस रिडक्शन एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं।

OnePlus ने Buds Pro पर डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी दिया है, लेकिन यह वनप्लस के कुछ लेटेस्ट फ्लैगशिप तक ही सीमित होगा।
Advertisement

बड्स प्रो का चार्जिंग केस IPX4 वाटर-रेसिस्टेंट है, जबकि ईयरबड्स में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP44 सर्टिफिकेशन मिलता है। चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी और वायरलेस चार्जिंग (Qi स्टैंडर्ड) शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इनमें ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स OnePlus फोन के साथ आसान और क्विक पेयरिंग भी सपोर्ट करते हैं। वनप्लस बड्स प्रो में 31 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। प्रत्येक ईयरबड में 40mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 520mAh की बैटरी मिलती है।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Earpieces are comfortable and look good

  • Pressure-sensitive controls work well

  • Decent battery life

  • Very good active noise cancellation

  • Fun, energetic sound
  • Bad
  • Plain-looking charging case

  • Some features only work with OnePlus smartphones

  • Awkward ‘Smart’ mode for ANC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Matte Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.