16GB RAM, 50MP कैमरा के साथ OnePlus 11 होगा लॉन्च, साथ में Buds Pro 2 भी देंगे दस्तक

OnePlus ने आज OnePlus 11 की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से OnePlus 11 को लेकर खबरे आ रही थीं।

16GB RAM, 50MP कैमरा के साथ OnePlus 11 होगा लॉन्च, साथ में Buds Pro 2 भी देंगे दस्तक

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus ने आज OnePlus 11 की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है।
  • OnePlus 11 और Buds Pro 2 भारत में OnePlus Cloud 11 इवेंट में लॉन्च होंगे।
  • OnePlus 11 में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus ने आज OnePlus 11 की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से OnePlus 11 को लेकर खबरे आ रही थीं।  कई लीक्स के जरिए पता चला कि इस स्मार्टफोन में क्या कुछ खास होने वाला है। चीनी कंपनी ने अब बताया है कि लेटेस्ट प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स के साथ अगले साल फरवरी में भारत में आएगा। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंपनी ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि OnePlus 11 और Buds Pro 2 भारत में 7 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले OnePlus Cloud 11 लॉन्च इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। आपको बता दें कि यह संभावना है कि यह फोन बाहर जाने से पहले चीन में लॉन्च होगा।

OnePlus ने बीते सप्ताह एक टीजर वीडियो के जरिए आगामी OnePlus 11 के डिजाइन की झलक पेश की थी। टीजर से पता चलता है कि फोन के बीच में हैसलब्लैड लोगो के साथ एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। OnLeaks द्वारा शेयर  किए गए लीक रेंडर जैसा ही वनप्लस 11 का डिजाइन है। टीजर में स्मार्टफोन ब्लैक कलर में नजर आ रहा है, कम से कम एक अन्य कलर ऑप्शन आने की उम्मीद है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आ सकता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 16GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। डिस्प्ले की बात की जाए तो OnePlus 11 में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन QHD+ और 120Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP सोनी IMX890 सेंसर, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो यूनिट है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

जैसा कि बताया गया है कि कंपनी नए TWS ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 2 भी लॉन्च करेगी। नए ईयरबड्स का डिजाइन पहले वाले मॉडल से काफी मिलता जुलता हो सकता है। ईयरबड्स में ड्यूल ऑडियो ड्राइवर LHDC 4.0 कोडेक, स्पेटिएल ऑडियो और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन फीचर मिलने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »