• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 5G, Buds Pro 2 भारत में 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में होंगे लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे टिकट और क्या होगा खास

OnePlus 11 5G, Buds Pro 2 भारत में 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में होंगे लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे टिकट और क्या होगा खास

COVID-19 लॉकडाउन के बाद यह OnePlus का पहला ऑफलाइन इवेंट होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाले है।

OnePlus 11 5G, Buds Pro 2 भारत में 7 फरवरी को Cloud 11 इवेंट में होंगे लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे टिकट और क्या होगा खास

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus क्लाउड 11 इवेंट नई दिल्ली में इंदिरा गांधी एरिना में आयोजित होगा।
  • OnePlus 11 5G और Buds Pro 2 TWS इस इवेंट में पेश किए जाएंगे।
  • PayTM इनसाइडर से 599 रुपये में OnePlus इवेंट की टिकट खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन
OnePlus भारतीय बाजार में 7 फरवरी को OnePlus 11 5G और OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स पेश करने वाली है। क्लाउड 11 प्रोग्राम को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी एरिना में आयोजित किया जाएगा। जो लोग लॉन्च इवेंट में भाग लेना चाहते हैं तो वह टिकट ले सकते हैं जो कि पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध हैं। COVID-19 लॉकडाउन के बाद यह OnePlus का पहला ऑफलाइन इवेंट होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाले है।

इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए कोई भी व्यक्ति PayTM इनसाइडर वेबसाइट के जरिए 599 रुपये की कीमत में टिकट खरीद सकता है। आपको बता दें कि टिकट लिमिटे संख्या में उपलब्ध हैं। रेड केबल क्लब के मेंबर 20 रेडकॉइन के लिए प्रिवी कूपन कोड खरीद सकते हैं, जिसका इस्तेमाल PayTM इनसाइडर पर टिकट खरीदते हुए 200 रुपये डिस्काउंट पाने के लिए कर सकते हैं।

जीरो कॉस्ट टिकट लेकर भी इवेंट में शामिल हो सकते हैं। सिर्फ वे लोग जो पहले OnePlus लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे, उन्हें ट्विटर पर #IAmComingBack हैशटैग के साथ अपने पुराने इवेंट पास की एक फोटो शेयर करके स्पेशल "OG एक्सेस" पा सकते हैं।

इस इवेंट में शामिल होने वाले दुनिया के पहले लोग होंगे जो OnePlus 11 5G, Buds Pro 2 और ब्रांड के अन्य इकोसिस्टम डिवाइस को देख पाएंगे। इवेंट में शामिल होने वाले सभी लोगों को OnePlus हैम्पर मिलेगा, जिसमें मर्चेंडाइज और वाउचर शामिल होंगे। इसके अलावा 11 लकी अटेंडीज को चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus 11 5G जीतने का मौका मिलेगा। OnePlus 11 5G और चीन में लॉन्च हो चुके Buds Pro 2 भी मौके पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही वहां लोगों के पास ग्लोबल टेक इन्फ्लुएंसर्स के साथ बातचीत करने का मौका होगा। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Good looks, comfortable fit
  • IP55 water and dust resistance
  • Good battery life, Qi wireless charging
  • Detailed, exciting, engaging sound
  • Bluetooth 5.3, LHDC Bluetooth codec support
  • कमियां
  • Needs a OnePlus or Oppo smartphone for best performance
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeHeadphones
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »