OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी

आगामी सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon चिपसेट दिए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 21:26 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon चिपसेट दिए जा सकते हैं
  • OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में 9,000 mAh की बैटरी हो सकती है

पिछले वर्ष अक्टूबर में OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया गया था

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon चिपसेट दिए जा सकते हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया गया था। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और दूसरे में इसी चिपसेट का कस्टम वर्जन है। इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 185 रेट के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

Advertisement

OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में 9,000 mAh की बैटरी 100 W या 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस वजह से इस जानकारी में बदलाव हो सकता है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1272×2800 पिक्सल) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और G2 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus Ace 6 की 7,800 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए  इन-डिस्प्ले 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हाल ही में OnePlus Ace 6 Ultra को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और ARM Mali-GPU दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.