OnePlus Ace 6 Ultra देगा अप्रैल में दस्तक, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 से होगा लैस!

OnePlus कथित तौर पर Ace 6 लाइनअप में एक नया मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 12:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है।
  • OnePlus Ace 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • OnePlus Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर Ace 6 लाइनअप में एक नया मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। OnePlus Ace 6 Ultra अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। फिलहाल इस लाइनअप में OnePlus Ace 6 और OnePlus Ace 6T शामिल हैं, जिन्हें बीते साल अक्टूबर और दिसंबर में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। अब लीक्स से Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus Ace 6 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra कब होगा लॉन्च

Advertisement

स्मार्ट पिकाचू ने वीबो पोस्ट में बताया है कि OnePlus के Ace लाइनअप के आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले स्मूथ परफॉर्मेंस और गेमिंग पर फोकस करेगी। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट मिलने का अनुमान है। एक अन्य टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने संकेत दिया है कि OnePlus Ace 6 Ultra चीन में सर्टिफिकेशन साइट पर पहले ही नजर आ चुका है। हालांकि, मॉडल के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ। चीन के SRRC डाटाबेस में PMK110 मॉडल नंबर वाला एक नया Oppo/OnePlus स्मार्टफोन देखा गया था, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि यह OnePlus Ace 6 Ultra होगा या नहीं।

OnePlus Ace 6 Specifications

OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन  165Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें OnePlus फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.