OnePlus Ace 3V इस महीने होगा लॉन्‍च! Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन

OnePlus Ace 3V : नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन को इसी महीने लाया जा सकता है और यह AI फीचर्स से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 13:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • चीन में कंपनी के प्रेसिडेंट ने किया ऐलान
  • Snapdragon 7+ Gen 3 चिप से हो सकता है लैस

OnePlus Ace 3V में OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड OnePlus अपने होम मार्केट में नया प्रयोग कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल Ace ब्रैंड के तले 3 स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च किए थे। इस साल भी ऐसी ही तैयारी है। OnePlus Ace 3 को 2024 की शुरुआत के साथ पेश किया जा चुका है और अब कंपनी OnePlus Ace 3V और OnePlus Ace 3 Pro को लाने का मन बना रही है। रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus Ace 3V दुनिया का पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसे क्‍वॉलकॉम के Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ पैक किया जाएगा। अब कंपनी के चीन में प्रेसिडेंट ने भी Ace 3V के आने का ऐलान कर दिया है। 

एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में ‘ली जी लुइस' ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्‍होंने यह नहीं बताया कि डिवाइस को कब लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन को इसी महीने लाया जा सकता है और यह AI फीचर्स से लैस होगा। 

ली जी लुइस का ऐलान, क्‍वॉलकॉम की उस घोषणा के फौरन बाद हुआ है, जिसमें कंपनी ने कहा था कि वह 18 मार्च को चीन में अपने नए चिपसेट को पेश करेगी। अनुमान है कि क्‍वॉलकॉम अपने नए प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 7 प्‍लस 3 जेन से पर्दा हटाएगी। ऐसे में OnePlus Ace 3V को मार्च महीने के आखिरी सप्‍ताह में लॉन्‍च किया जा सकता है। 

खूबियों की बात करें तो OnePlus Ace 3V में OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा होगा, जबकि रियर में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ दिया जाएगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ओएस पर चल सकती है, जिस पर कलर ओएस 14 की लेयर होगी। 
Advertisement

सबसे बड़ा हाइलाइट फोन का प्रोसेसर होने वाला है। यह स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 होने की उम्‍मीद है। इसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टाेरेज दिया जाएगा। फोन में 5,500mAh की बैटरी होगी, जो 100W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन अलर्ट स्‍लाइडर, इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्‍लास्‍टर और डुअल स्‍पीकर्स की खूबियों से भी लैस हो सकता है। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.