OnePlus Ace 3V के लॉन्च से पहले लीक हुई इमेज, ऐसा दिखता है डिजाइन

OnePlus की Ace सीरीज खास चीन के लिए है, जिसमें अभी तक कई स्मार्टफोन जोड़े जा चुके हैं। यही मॉडल्स ग्लोबल मार्केट में नंबर सीरीज या Nord सीरीज के रूप में लॉन्च होते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2024 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Ace 3V में Ace 2V की तुलना में बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है
  • लीक हुई इमेज में दिखाई दिए वर्टिकली सेट तीन रिंग
  • फोन में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट और डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है

OnePlus Ace 2V ऊर्फ OnePlus Nord 3 को भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था

OnePlus की ओर से अब Ace 3V को लॉन्च किया जाना है, जो पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए लोकप्रियता हासिल कर रहा है। OnePlus की Ace सीरीज खास चीन के लिए है, जिसमें अभी तक कई स्मार्टफोन जोड़े जा चुके हैं। यही मॉडल्स ग्लोबल मार्केट में नंबर सीरीज या Nord सीरीज के रूप में लॉन्च होते हैं। OnePlus Ace 3V को लेकर हाल ही में एक लीक सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि स्मार्टफोन Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। अब, एक लेटेस्ट लीक में इसका डिजाइन सामने आया है। यह रेंडर नहीं, बल्कि एक लाइव इमेज है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने कथित OnePlus Ace 3V की लाइव इमेज शेयर की है, जिसमें स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखाई देता है। इसमें Ace 2V की तुलना में एक अलग कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें पिल-शेप उभार पर 3 रिंग वर्टिकली सेट किए गए हैं और सबसे नीचे स्थित रिंग पर गोल फ्लैश शामिल है।

इससे पहले भी एक लीक में इस फोन के स्कीमैटिक शेयर किए गए थे। इस स्कीमैटिक में भी स्मार्टफोन में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और एक सर्कुलर एलईडी फ्लैश वर्टिकली सेट दिखाई दिया था। इस डिजाइन के साथ फोन कुछ हद तक हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Meizu 21 Pro जैसा दिखाई दे रहा था। 
 

Photo Credit: Weibo


Ace 3V के बाईं ओर ब्रांड के सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर के साथ दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन के साथ जारी रहने की संभावना है। इसके डिस्प्ले में बेजेल्स और फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रिक पंच-होल मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

एक हालिया लीक में दावा किया गया था कि OnePlus Ace 3V में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर शामिल होगा, जो इस नए चिपसेट को पेश करने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने की अफवाह है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.