OnePlus Ace 3V होगा Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus अपने स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया एडिशन OnePlus Ace 3V पेश करने के लिए तैयार है।

OnePlus Ace 3V होगा Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर है।
  • OnePlus Ace 3V में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Tech Geek ने आगामी OnePlus Ace 3V के स्कीमैटिक खुलासा किया है।
विज्ञापन
OnePlus अपने स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया एडिशन OnePlus Ace 3V पेश करने के लिए तैयार है। Weibo पर लीक के अनुसार, इस आगामी स्मार्टफोन में कई फीचर्स और सुधार आने की उम्मीद है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3V के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Weibo पर लीक के अनुसार, OnePlus Ace 3V में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर है, जो इस नए चिपसेट को पेश करने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिलने की अफवाह है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है।

SoC और डिस्प्ले डिटेल्स के अलावा शायद सबसे दिलचस्प बदलाव नया डिजाइन होने की संभावना है। वीबो पर लीकर Tech Geek ने आगामी OnePlus Ace 3V के स्कीमैटिक खुलासा किया है, जिसमें एक बिल्कुल नए डिजाइन का पता चला है। ऐस लाइनअप में अगला एडिशन अपने पुराने डिजाइन को छोड़कर वर्टिकल कैमरा एलाइंगमेंट डिजाइन लाने का प्लान बना रहा है।

स्कीमैटिक से पता चलता है कि स्मार्टफोन में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और एक सर्कुलर एलईडी फ्लैश होगा। यह अपने फ्लैट कॉर्नर के साथ हाल ही में लॉन्च हुए Meizu 21 Pro जैसा दिखेगा। Ace 3V के बाईं ओर ब्रांड के सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर के साथ दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन के साथ जारी रहने की संभावना है। इसके डिस्प्ले में बेजेल्स और फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रिक पंच-होल मिलने की उम्मीद है।

हाल ही में आई लीक से पता चला कि OnePlus 13 अपने मॉडल जैसे डिजाइन में आएगा, जिसमें एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल पर 4 कटआउट होंगे। आगामी स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 चिप के साथ लॉन्च होगा और इस साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »