OnePlus Ace 3V: Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Ace 3V 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी यूनिट से लैस आता है। इसमें तीन साल का ओएस अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी पैच मिलने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 21:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V को चीन में लॉन्च किया गया है
  • फोन 16GB तक रैम, 512GB तक स्टोरेज और Snapdragon 7+ Gen 3 SoC से लैस है
  • इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी मिलती है

OnePlus Ace 3V के टॉप-एंड 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (करीब 30,000 रुपये) है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने गुरुवार को तय प्लान अनुसार चीन में Ace 3V स्मार्टफोन को लॉन्च किया। स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल मार्च में घरेलू बाजार में लॉन्च किया गया था। सक्सेसर की तुलना में नया OnePlus Ace 3V कुछ अहम अपग्रेड्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ आने वाला पहला मॉडल है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2160Hz PWM डिमिंग और 2150 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी रियर सेंसर और 100W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी मिलती है।
 

OnePlus Ace 3V price, availability

OnePlus Ace 3V को चीन में CNY 1,999 (करीब रुपये 23,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 12GB + 256GB वेरिएंट मिलता है। इसमें 12GB + 512GB और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स भी आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: CNY 2,299 (करीब 26,500 रुपये) और CNY 2,599 (करीब 30,000 रुपये) रखी गई है। इसे Magic Purple Silver और Titanium Air Grey कलर ऑप्शन में चीन में खरीदा जा सकता है।
 

OnePlus Ace 3V specifications

OnePlus Ace 3V Android 14-बेस्ड ColorOS 14 के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले शामिल है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 2150 nits की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे गीली उंगलियों से भी आराम से चलाया जा सकता है। स्मार्टफोन Snapdagon 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ आने वाला पहला मॉडल बताया जा रहा है। चिपसेट को 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरों की बात करें, तो OnePlus Ace 3V में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। फोन में 16-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर के लिए होल-पंच कटआउट किया गया है।

फोन IP65-रेटेड डस्ट और स्प्लैश प्रतिरोधी बिल्ड के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हीट को कम से कम रखने के लिए इसमें उसी एयरोस्पेस-ग्रेड वीसी कूलिंग सिस्टम को जोड़ा गया है, जो OnePlus 12 सीरीज में मिलता है। इसमें वाईफाई, एनएफसी, आईआर कंट्रोल, डुअल गेमिंग एंटीना के साथ सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं।

OnePlus Ace 3V 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh बैटरी यूनिट से लैस आता है। इसमें तीन साल का ओएस अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी पैच मिलने की पुष्टि हुई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  5. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  6. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  8. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  9. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  10. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.