50MP कैमरा वाले OnePlus Ace 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट होगी।

50MP कैमरा वाले OnePlus Ace 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड स्क्रीन होगी।
  • OnePlus Ace 3 ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा।
  • OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा ।
विज्ञापन
OnePlus ने बीते महीने की शुरुआत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 चीनी बाजार में लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन 23 जनवरी को ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने जा रहा है, लेकिन इससे पहले OnePlus जनवरी के पहले हफ्ते में एक और फोन लॉन्च करने वाला है। ब्रांड 4 जनवरी को चीनी बाजार में अपना OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन पेश करेगा। यह अन्य स्मार्टफोन्स से अधिक किफायती होगा, लेकिन प्रभावशाली फीचर्स भी मिलेंगे। आइए आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 3 की कीमत और उपलब्धता


पिछली चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में OnePlus Ace 3 की कीमत और कॉन्फिगरेशन का पता चला था। लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Ace 3 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3299 CNY (लगभग 38,255 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3699 CNY (लगभग 43,245 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 3999 CNY (लगभग 46,572 रुपये) होगी। फोन स्टार ब्लैक, मून सी और सैंड गोल्ड कलर्स में आएगा। ग्लोबल मार्केट में OnePlus Ace 3, को OnePlus 12R के तौर पर रीब्रांड किए जाने की उम्मीद है। यह 23 जनवरी को OnePlus 12 के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा।


OnePlus Ace 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Ace 3 में 6.78-इंच की कर्व्ड स्क्रीन होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट होगी। स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्शन मिलेगा और इसमें 'रेन टच' फीचर है, जिससे गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल होगा। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। स्क्रीन डॉल्बी विजन को सपोर्ट करेगी। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.30, चौड़ाई 75.27, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 207 ग्राम होगा। डिजाइन की बात करें तो Ace 3 काफी हद तक OnePlus 12 जैसा दिखेगा, जिसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ वॉच स्टाइल जैसा लुक होगा। इसमें कर्व्ड ऐजेस के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर और बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर होगा।

यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। इस फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB USF 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन Geekbench और AnTuTu पर नजर आया था, जहां इसके परफॉर्मेंस का खुलासा हुआ था। गीकबेंच पर फोन ने सिंगल कोर में 1723 प्वाइंट हासिल किए और मल्टी कोर टेस्ट में 5164 प्वाइंट हासिल किए। AnTuTu के रिजल्ट की बात करें तो स्मार्टफोन को 2,110,808 के स्कोर के साथ 2 मिलियन प्वाइंट में रखा है।

यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा और तीन एंड्रॉयड अपडेट्स के साथ 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi7 सपोर्ट और मल्टी डायरेक्शनल NFC शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Ace 3 में 1/1.56-इंच IMX890 सेंसर और OIS स्टेबलाइजेश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »