• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 2V फोन 5000mAh बैटरी, 16GB रैम, 1.5k डिस्प्ले के साथ 7 मार्च को होगा लॉन्च! जानें खास बातें

OnePlus Ace 2V फोन 5000mAh बैटरी, 16GB रैम, 1.5k डिस्प्ले के साथ 7 मार्च को होगा लॉन्च! जानें खास बातें

OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V को चीन में 7 मार्च को लॉन्च करने जा रही है।

OnePlus Ace 2V फोन 5000mAh बैटरी, 16GB रैम, 1.5k डिस्प्ले के साथ 7 मार्च को होगा लॉन्च! जानें खास बातें

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 2V में IR ब्लास्टर भी देखने को मिलेगा, ऐसा कहा गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें Dimensity 9000 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ में कंपनी Mali G710 GPU की पेअरिंग दे सकती है।
  • फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Ace 2V कंपनी का अकमिंग स्मार्टफोन है जो इन दिनों बहुत चर्चा में है। फोन 7 मार्च को लॉन्च होने वाला है जिसमें अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक्स और सर्टिफिकेशन साइट्स के माध्यम से सामने आ चुके हैं। फोन में 6.74 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी पूरी डिटेल्स हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V को चीन में 7 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोन को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया था कि OnePlus Ace 2V में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। लेकिन पिछले दिनों आए लीक्स और अपडेट्स में इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस बाहर आ चुके हैं। आइए अपडेट्स के मुताबिक इसके सभी स्पेसिफिकशंस पर नजर डालते हैं। 

OnePlus Ace 2V के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन में 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। डिवाइस HDR 10+ के सपोर्ट के साथ आ सकता है, ऐसा कहा गया है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

कैमरा फ्रंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर देखने को मिल सकता है। इसकी मोटाई 8.15mm होगी। फोन का वजन 191.5 ग्राम बताया गया है। OnePlus Ace 2V में IR ब्लास्टर भी देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ भी आएगा, ऐसा कहा गया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 9000 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ में कंपनी Mali G710 GPU की पेअरिंग दे सकती है। फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »