OnePlus Ace 2 Xiangling Edition: Genshin Impact गेम के फैंस के लिए OnePlus ला रहा है ये खास एडिशन

OnePlus चीन में जल्द Ace 2 Xiangling Limited Edition को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन एडिशन के अप्रैल में लॉन्च होने की घोषणा फरवरी में की थी।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 21:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द चीन में Ace 2 स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च करेगी
  • इसका नाम OnePlus Ace 2 Xiangling Limited Edition होगा
  • एडिशन मोबाइल गेम Genshin Impact के Xiangling करैक्टर से प्रेरित होगा

OnePlus Ace 2 Xiangling Limited Edition को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है

OnePlus जल्द चीन में Ace 2 स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च करने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार,  Genshin Impact गेम की थीम वाले इस स्मार्टफोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि  Genshin Impact एक मोबाइल गेम है, जो चीन में बेहद पॉपुलर है। इसका नाम कथित तौर पर OnePlus Ace 2 Xiangling Limited Edition होगा। क्योंकि यह स्पेशल एडिशन है, तो निश्चित तौर पर हमें इसके लुक में जगह-जगह गेम या उसके करैक्टर के हिंट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स मूल OnePlus Ace 2 के समान होने की संभावना है।

Gizmochina के अनुसार, OnePlus चीन में जल्द Ace 2 Xiangling Limited Edition को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन एडिशन के अप्रैल में लॉन्च होने की घोषणा फरवरी में की थी। हालांकि, अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख की जानकारी शेयर नहीं की गई है। रिपोर्ट आगे बताती है कि चाइनीज सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा लॉन्च की तरीख के बारे में पूछे जाने पर कंपनी ने रिप्लाई किया कि "Ace 2 Xiangling Custom Edition जल्द लॉन्च होगा।"
Advertisement

क्योंकि यह एक लिमिटेड एडिशन होगा, तो उम्मीद की जा रही है कि इसमें एक कस्टम पैकेजिंग मिल सकती है और साथ ही बॉक्स के अंदर जेनशिन इम्पैक्ट थीम वाले कुछ आइटम्स मौजूद हो सकते हैं। इसके अलावा, डिवाइस में कथित तौर पर लोकप्रिय क्रॉस प्लेटफॉर्म गेम के Xiangling करैक्टर से प्रेरित एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। Xiangling जेनशिन इम्पैक्ट गेम में एक 4 स्टार करैक्टर है।

OnePlus ने Ace 2 को चीन में फरवरी में लॉन्च किया था। इसमें 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 120Hz तक एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट मिलता है। OnePlus Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैरमा मिलता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.