50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 2 आया AnTuTu पर नजर, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच की FHD + AMOLED 1.5K डिस्प्ले है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 09:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 ने AnTuTu पर 1,149,494 स्कोर किया है।
  • OnePlus Ace 2 में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज है।
  • OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच की FHD + AMOLED 1.5K डिस्प्ले है।

OnePlus 11R में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus फरवरी में चीन में OnePlus Ace 2 को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि Ace 2, OnePlus 11R 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा। यह 7 फरवरी को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट के जरिए पेश होना है। अनुमानित लॉन्च से पहले मॉडल नंबर PHK110 के साथ Ace 2 एक बेहतर स्कोर के साथ AnTuTu बेंचमार्क में नजर आया है। यहां हम आपको वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Ace 2 की कीमत


कीमत की बात करें तो फिलहाल OnePlus Ace 2 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर OnePlus Ace की कीमत 2,499 युआन (30,202 रुपये) थी। इसलिए यह उम्मीद है कि Ace 2 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
Advertisement

Gizmochina के मुताबिक, OnePlus Ace 2 ने AnTuTu पर 1,149,494 स्कोर किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट पर बेस्ड होगा, जिसमें Adreno 730 GPU शामिल है। फोन को CPU टेस्टिंग में 272,214  और GPU टेस्टिंग में 486,502 स्कोर मिले।

OnePlus Ace 2 में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज है। AnTuTu के मेमोरी टेस्ट में इसने 202,614 स्कोर हासिल किए। बेंचमार्किंग साइट पर जो वेरिएंट नजर आया है उसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज है। Ace 2 ने UX टेस्ट में 188,164 स्कोर किया। यह पहले से ही पता है कि फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 UI पर काम करेगा।
Advertisement
 

OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच की FHD + AMOLED 1.5K डिस्प्ले है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और  2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में IR ब्लास्टर और अलर्ट स्लाइडर मिल सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.