OnePlus 11R या Ace 2 में मिलेगा 50MP कैमरा, 100W चार्जिंग, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 11R लेकर आ रही है। हाल ही में रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि OnePlus 11R और OnePlus Ace 2 एक ही डिवाइस हैं।

OnePlus 11R या Ace 2 में मिलेगा 50MP कैमरा, 100W चार्जिंग, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11

ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 11R लेकर आ रही है।
  • OnePlus 11R मॉडल कोड CPH2487 के साथ BIS डाटाबेस में देखा गया।
  • OnePlus 11R में 6.7 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 11R लेकर आ रही है। हाल ही में रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि OnePlus 11R और OnePlus Ace 2 एक ही डिवाइस हैं। 11R ग्लोबल मार्केट में आने की उम्मीद है, जबकि Ace 2 चीनी बाजार में आ सकता है। दोनों मॉडल सर्टिफिकेशन पा चुके हैं, जिसका मतलब है कि ये फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। यहां हम आपको OnePlus 11R के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus 11R टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा मॉडल कोड CPH2487 के साथ BIS डाटाबेस में देखा गया था। लिस्टिंग सिर्फ एक आगामी भारतीय लॉन्च का सुझाव देती है और स्पेसिफिकेशंस के बारे मे कोई जानकारी नहीं है। Ace 2 को 3C पर मॉडल कोड PHK110 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से साफ होता है कि यह एक 5G सपोर्ट वाला फोन है जिसे 100W चार्जर के साथ लाया जाएगा। इसमें वही 100W पावर एडॉप्टर (VCBAJACH) होगा जो चीन में OnePlus 11 5G फोन के साथ है।

OnePlus Ace 2 की 3सी लिस्टिंग से पता चलता है कि यह चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में OnePlus Ace 2 / 11R के मुख्य स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं। 11R के भारत में Q2 2023 में डेब्यू करने की संभावना है।
 

OnePlus 11R / Ace 2 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 11R में 6.7 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और 120Hz रिफ्रेश रेट होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस फोन का भारतीय वर्जन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करेगा, जबकि चीनी वर्जन ColorOS 13 पर काम करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16 GB LPDDR5 RAM और 512 GB UFS 3.1 तक स्टोरेज मिलेगी। 

इस फोन में IR ब्लास्टर, एलर्ट स्लाइडर और साउंड के लिए ड्यूल स्पीकर मिलेगा। सेफ्टी के लिए इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक और सिल्वर में आ सकता है। कैमरा की बात करें तो इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा आएगा, जिसके साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप के मामले में यह 5,000mAh बैटरी से लैस होगा जो कि 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »