OnePlus Ace 2 Pro की पहली तस्‍वीर आई सामने! 24GB रैम वाले फोन में ये खूबियां भी होंगी

OnePlus Ace 2 Pro : टिप्‍सटर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर फोन के रेंडर शेयर करते हुए इसके डिजाइन का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • टिप्‍सटर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने शेयर किया डिजाइन
  • दावा है कि फोन को फैक्‍टरी में एक्‍सपीरियंस किया गया
  • शेयर की गई इमेज में गोलाकार मॉड्यूल दिखाई देता है

तस्‍वीर से यह भी पता चलता है कि वनप्‍लस के अपकमिंग स्‍मार्टफोन में उसकी बाकी डिवाइस की तरह एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जएगा।

Photo Credit: digital chat station

OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन बीते काफी वक्‍त से खबरों में है। वनप्‍लस ऐलान कर चुकी है कि वह इस डिवाइस को अगस्‍त में लॉन्‍च करेगी। फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर भी काफी कुछ सामने आया है, लेकिन कंपनी ने अपनी ओर से ऑफ‍िशियली कुछ नहीं बताया है। अब जाने-माने टिप्‍सटर ‘डिजिटल चैट स्टेशन' ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर फोन के रेंडर शेयर करते हुए इसके डिजाइन का खुलासा किया है। 

टिप्‍सटर ने ‘वनप्‍लस ऐस 2 प्रो' स्‍मार्टफोन को एक्‍सपीरियंस करने का दावा किया है। कहा है कि डिवाइस को फैक्‍ट्री में एक्‍सपीरियंस किया गया। जो इमेज टिप्‍सटर ने शेयर की है। उसमें फोन टाइटेनियम ग्रे कलर में नजर आता है। टिप्‍सटर ने कहा है कि इस कलर के साथ डिवाइस एक स्‍पोर्ट्स कार जैसी नजर आती है। दावा यह भी है कि फोन का टेक्‍सचर और डिटेल्‍स इसकी इमेज से बहुत अलग हैं।  

तस्‍वीर से यह भी पता चलता है कि वनप्‍लस के अपकमिंग स्‍मार्टफोन में उसकी बाकी डिवाइस की तरह एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जएगा। फोन में ढेर सारे कैमरा और फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस फोन के क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होने की बात कही गई है। फोन को 24 जीबी तक रैम के साथ पैक किया जा सकता है। 

ऐसा होता है तो  OnePlus Ace 2 Pro ब्रैंड की अबतक की सबसे ज्‍यादा रैम वाली डिवाइस होगी। यह फोन 1 टीबी इंटरनल स्‍टोरेज ऑफर कर सकता है। पिछली रिपोर्टों में भी सामने आ चुका है कि अपकमिंग डिवाइस में 
Advertisement
6.7 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

यह स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 32MP टेलीफोटो शूटर भी फोन में होगा। सेल्‍फी कैमरा के तौर पर 32 एमपी का सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 150 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.