4500mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा, 256GB स्टोरेज वाला OnePlus 9RT फोन लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus 9RT इससे पहले लॉन्च हुए OnePlus 9R का अपग्रेडिड वेरिएंट है। OnePlus 9RT के साथ वनप्लस ने OnePlus Buds Z2 को भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT को चीन में 19 अक्टूबर से सेल के लिए लाया जाएगा
  • OnePlus 9RT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • OnePlus 9RT में 4500mAh की बैटरी है

OnePlus 9RT में 12जीबी रैम तक का ऑप्शन दिया गया है

OnePlus 9RT को OnePlus 9 सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।OnePlus 9RT इससे पहले लॉन्च हुए OnePlus 9R का अपग्रेडिड वेरिएंट है। OnePlus 9RT के साथ वनप्लस ने OnePlus Buds Z2 को भी लॉन्च किया है। OnePlus Buds Z2 कंपनी का न्यू ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स है। ये डिवाइस एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट और 11mm ड्राइवर्स के साथ आता है।
 

OnePlus 9RT Price, availability

OnePlus 9RT को CNY 3,299 (लगभग Rs. 38,600) की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मिल रही है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,499 (लगभग Rs. 40,900) है। इस फोन का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत CNY 3,799 (लगभग Rs. 44,400)है।OnePlus 9RT की सेल चीन में 19 अक्टूबर से शुरू होगी। फोन की पहली सेल में CNY 100 (लगभग Rs 1,200) का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Advertisement
 

OnePlus 9RT specifications

ड्यूल सिम OnePlus 9RT फोन Android 11 और Oppo's ColorOS के साथ आता है। फोन में 6.62इंच फुल HD+(1,080x2,400 pixels) है। फोन में सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 9RT में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ 12GB LPDDR5 रैम है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर है। इसी सेम सेंसर को OnePlus 9, OnePlus 9 Pro के साथ OnePlus Nord 2 में दिया गया था।

OnePlus 9RT में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है जो f/2.2 अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश भी है। फोन का रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाइब्रिड फोकस के साथ आता है।
Advertisement

OnePlus 9RT में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर है। फोन का सेल्फी कैमरा इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आता है। फोन में 256GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है।

OnePlus ने इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया है। फोन में कंपनी ने 4,500mAh ड्यूल सेल बैटरी दी है जो 65T वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 162.2x74.6x8.29mm और वजन 198.5 ग्राम है।
Advertisement


 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.