OnePlus 9RT के लॉन्च होते ही भारत में बंद हो जाएगा OnePlus 9R फोन!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो OnePlus 9RT स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही कंपनी भारत में OnePlus 9R की बिक्री बंद कर देगी। फिलहाल, फोन की बिक्री Amazon India ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।

OnePlus 9RT के लॉन्च होते ही भारत में बंद हो जाएगा OnePlus 9R फोन!
ख़ास बातें
  • OnePlus 9RT फोन 14 जनवरी को भारत में होगा लॉन्च
  • फिलहाल Amazon India पर हो रही है OnePlus 9R की बिक्री
  • दोनों फोन की कीमत भारत में एक जैसी हो सकती है
विज्ञापन
OnePlus 9RT स्मार्टफोन को भारत में 14 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है, जिसकी जानकारी इस महीने की शुरुआत में ही दे दी गई थी। खबरों की मानें, तो भारत में वनप्लस 9आरटी स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही OnePlus 9R को डिस्कंटीन्यू कर दिया जाएगा। बता दें, वनप्लस 9आर स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत एक जैसी होने वाली है, इस वजह से कंपनी इन दोनों में से पुराने वनप्लस 9आर फोन की बिक्री बंद कर देगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो OnePlus 9RT स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही कंपनी भारत में OnePlus 9R की बिक्री बंद कर देगी। फिलहाल, फोन की बिक्री Amazon India ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फोन की बिक्री कब-तक बंद की जाएगी इस संबंध में किसी प्रकार की साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

माना जा रहा है कि वनप्लस 9आरटी फोन और वनप्लस 9आर की कीमत एक समान होगी, इस वजह से कंपनी वनप्लस 9आर की बिक्री को बंद कर देगी।

OnePlus 9R के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 39,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 43,999 रुपये है। वनप्लस 9आर को कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
 

OnePlus 9RT specifications

ड्यूल सिम OnePlus 9RT फोन Android 11 और Oppo's ColorOS के साथ आता है। फोन में 6.62इंच फुल HD+(1,080x2,400 pixels) है। फोन में सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 9RT में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ 12GB LPDDR5 रैम है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है जो f/2.2 अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल सोनी IMX471 सेंसर है।

फोन में 256GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। OnePlus ने इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया है। फोन में कंपनी ने 4,500mAh ड्यूल सेल बैटरी दी है जो 65T वार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 162.2x74.6x8.29mm और वजन 198.5 ग्राम है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • कमियां
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • कमियां
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9RT, OnePlus 9R, OnePlus 9RT India launch, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »