Oneplus 9 के स्पेसिफिकेशंस लीक, क्या मिलेंगे 48 मेगापिक्सल के 2 कैमरा?

OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर लीक हुई है। एक टिपस्टर ने AIDA64 बेंचमार्किंग साॉफ्टवेयर स्क्रीनशॉट के जरिए OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 फरवरी 2021 09:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है
  • OnePlus 9 में 4500mAh की बैटरी मिल सकती है
  • OnePlus ने OnePlus 9 सीरीज के बारे में ऑफिशियल कोई जानकारी नहीं दी है

OnePlus 9 के लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक फोन में Snapdragon 888 SoC के साथ 6.55 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगी।

OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर लीक हुई है। एक टिपस्टर ने AIDA64 बेंचमार्किंग साॉफ्टवेयर स्क्रीनशॉट के जरिए OnePlus 9 की स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। OnePlus 9 सीरीज में कंपनी तीन फोन लॉन्च करेगी। ये फोन OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9 Lite होंगे। OnePlus 9 के लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक फोन में Snapdragon 888 SoC के साथ 6.55 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगी। इन तीन डिवाइसों के बारे में पिछले काफी समय से लीक्स निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन डिवाइसों को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है।
 
 

OnePlus 9 specifications (expected)

OnePlus 9 के बारे में टिपस्टर TechDroider ने AIDA64 के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इससे OnePlus 9 डिवाइस के इंटरनल्स के बारे में डिटेल्ड जानकारी मिलती है। लीक्स के मुताबिक फोन में 6.55-inch full-HD+ (1,080x2,400 pixels) डिस्प्ले के साथ 402ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 888 SoC (lahaina) के साथ Adreno 660 GPU मिलेगा। OnePlus 9 का वेरिएंट 8GB और 128जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।          
Advertisement

OnePlus 9 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। टिपस्टर के ट्टिट के मुताबिक फोन में 4,500mAh बैटरी दी  जा सकती है जो 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। इसके अलावा ट्टिट में यह भी जानकारी दी गई है कि OnePlus 9 फोन 8K रिकॉर्डिंग 30fps और वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा।     

OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशंस पहली भी लीक्स के जरिए सामने आए हैं। इन लीक्स के मुताबिक फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिल सकता है। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का, सेकंडरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus 9 में 30W फास्ट वायरलेस चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
Advertisement

OnePlus अपनी OnePlus 9 सीरीज को मार्च में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर अभी तक कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाई है। OnePlus ने इसके अलावा ऑफिशियल तौर पर OnePlus 9 सीरीज की स्पेसिफिकेशंस का भी ऑफिशियल तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.