• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 9 Pro, OnePlus 9e के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, स्नैपड्रैगन 888 व 690 प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस

OnePlus 9 Pro, OnePlus 9e के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, स्नैपड्रैगन 888 व 690 प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस

लीक्स के अनुसार, वनप्लस 9 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा जबकि वनप्लस 9ई या फिर वनप्लस 9 लाइट फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा।

OnePlus 9 Pro, OnePlus 9e के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, स्नैपड्रैगन 888 व 690 प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro में मिल सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • OnePlus 9 Lite या फिर OnePlus 9e की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है
  • OnePlus ने फिलहाल वनप्लस 9 सीरीज़ को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ मार्च में लॉन्च की जा सकती है। लॉन्च से पहले सीरीज़ के प्रीमियम OnePlus 9 Pro और किफायती मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ के किफायती मॉडल का नाम OnePlus 9 Lite या फिर OnePlus 9e हो सकता है। लीक्स के अनुसार, वनप्लस 9 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा जबकि वनप्लस 9ई या फिर वनप्लस 9 लाइट फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। किफायती मॉडल में 5,000 एमएएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।
 

OnePlus 9 Pro specifications (expected)

Techmania ने OnePlus 9 Pro और OnePlus 9e या OnePlus 9 Lite के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक की है। जिसके मुताबिक प्रो मॉडल में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1,440x3,216 पिक्सल और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। हालांकि, इससे ज्यादा प्रीमियम कॉन्फिग्रेशन की जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

OnePlus 9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, f/2.2 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.3x ज़ूम टेलीफोटो लेंस होगा। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
 

OnePlus 9e specifications (expected)

रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus इस सीरीज़ में एक किफायती मॉडल पर काम कर रहा है, जिसका नाम OnePlus 9 Lite या फिर OnePlus 9e हो सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। इसका डिस्प्ले 6.5 इंच का हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,800x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 9ई या फिर वनप्लस 9 लाइट में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इस फोन में वनप्लस 9 प्रो की तुलना में बड़ी 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

OnePlus ने फिलहाल वनप्लस 9 सीरीज़ के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »