OnePlus 9 के रेंडर के साथ स्पेसिफिकेशन्स लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

रेंडर से पता चलता है कि OnePlus 9 में वनप्लस का लोकप्रिय अलर्ट स्लाइडर बना रहेगा। कहा जा रहा है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.55-इंच डिस्प्ले होगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट से लैस होगा।

OnePlus 9 के रेंडर के साथ स्पेसिफिकेशन्स लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

OnePlus 9 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 के रेंडर में दिखाई दिया आगे और पीछे का डिज़ाइन
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर भी हुआ लिस्ट
  • 8 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट और 8 जीबी रैम से हो सकता है लैस
विज्ञापन
OnePlus 9 के डिज़ाइन को दिखाने वाला एक रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है। कैड पर आधारित रेंडर से पता चलता है कि आगामी वनप्लस फ्लैगशिप मौजूदा OnePlus 8 और OnePlus 8T के समान होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। वनप्लस 9 में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरे भी देखे जा सकते हैं। रेंडर के अलावा एक बेंचमार्क लिस्टिंग भी सामने आई है, जो OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देती है। नए वनप्लस स्मार्टफोन के मार्च के मध्य में लॉन्च होने होने की अफवाह है।

91Mobiles के जरिए सामने आए OnePlus 9 रेंडर में फोन के आगे और पीछे का डिज़ाइन दिखाई देता है। हालांकि जरूरी नहीं कि यह अंतिम डिज़ाइन हो। फोन को होल-पंच डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जैसा हम OnePlus 8 और OnePlus 8T में देख चुके हैं। पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दो कैमरा सेंसर तीसरे से बड़े हैं। कैमरा सेंसर के बगल में एक एलईडी फ्लैश भी दिखाई देता है।

रेंडर से पता चलता है कि वनप्लस 9 में वनप्लस का लोकप्रिय अलर्ट स्लाइडर बना रहेगा। इसके अलावा फोन के बायें ओर वॉल्यूम रॉकर शामिल है। रेंडर से यह भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नए फ्लैगशिप में हेडफोन जैक की कमी हो सकती है।
 

OnePlus 9 specifications (expected)

वनप्लस 9 के डिज़ाइन का सुझाव देने वाले सीएडी रेंडर के अलावा, 91mobiles ने इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया है। कहा जा रहा है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.55-इंच डिस्प्ले होगा और यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट से लैस आएगा। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का भी अनुमान है। इसके अलावा, मॉडल नंबर LuBan LE2117 के साथ एक वनप्लस फोन बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर दिखाई दिया है और जैसा कि एक वीबो यूज़र द्वारा बताया गया है, यह मॉडल नंबर OnePlus 9 के साथ जुड़ा हुआ है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस 9 एंड्रॉयड 11 पर चलेगा और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। लिस्टिंग से ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट शामिल होने का भी सुझाव दिया गया है। फोन को 1,122 का सिंगल-कोर स्कोर और 2,733 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान
  2. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  4. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  5. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  6. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  8. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  9. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  10. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »