• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 9 सीरीज़ में दो मॉडल्स शामिल होने का दावा, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

OnePlus 9 सीरीज़ में दो मॉडल्स शामिल होने का दावा, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

नया लीक Weibo पर देखे गए एक पोस्ट के दावे का खंडन करता है, जिसने सीरीज़ में तीन वनप्लस 9 मॉडल शामिल होने का अनुमान लगाया था।

OnePlus 9 सीरीज़ में दो मॉडल्स शामिल होने का दावा, मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

OnePlus 9 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होने का दावा

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ में पहले तीन मॉडल शामिल होने का दावा था
  • नए लीक में दो मॉडल का दावा
  • OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro नाम से हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ में अब केवल दो मॉडल शामिल होने की खबर समाने आई है। इस खबर ने पुराने लीक्स का खंडन किया है, जिनमें आगामी वनप्लस 9 सीरीज़ में तीन फोन शामिल होने का सुझाव था। हालांकि आज से पहले आम तौर पर OnePlus अपनी नई सीरीज़ में एक बार में दो मॉडल ही लॉन्च करते आई है और उसके कुछ महीने बाद उसी सीरीज़ में नया 'T' मॉडल जोड़ती है। उदाहरण के लिए, कंपनी ने पिछले महीने OnePlus 8 सीरीज़ में OnePlus 8T को जोड़ा था और इसी प्रकार OnePlus 7 सीरीज़ के लॉन्च के कुछ महीने बाद OnePlus 7T लॉन्च हुआ था। इन दोनों सीरीज़ में पहले दो मॉडल्स ही लॉन्च हुए थे।

ट्विटर पर TechDroider नाम का हैंडल चलाने वाले एक टिपस्टर ने कहा है कि OnePlus 9 सीरीज़ में कोई तीसरा फोन नहीं आएगा। टिप्सटर ने इस सीरीज़ में OnePlus 9 Pro के साथ नियमित OnePlus 9 के लॉन्च होने का दावा किया है। उसका यह भी कहना है कि सीरीज़ अगले साल मार्च में लॉन्च होगी।

नया लीक Weibo पर देखे गए एक पोस्ट के दावे का खंडन करता है, जिसने सीरीज़ में तीन वनप्लस 9 मॉडल शामिल होने का अनुमान लगाया था। उनमें से एक को OnePlus 9 Ultra या OnePlus 9T कहे जाने का भी दावा था।

टिपस्टर ने यह भी दावा किया है कि जहां वनप्लस 9 मॉडल नंबर LE2110, LE2117 और LE2119 के साथ उपलब्ध होगा, वहीं वनप्लस 9 प्रो मॉडल नंबर LE2120 और LE2127 के साथ आएगा। इससे पहले, इसी टिपस्टर ने ट्वीट किया था कि OnePlus 9 एक मॉडल नंबर LE2110 और OnePlus 9 Pro मॉडल नंबर LE2117, LE2119 और LE2120 के साथ उपलब्ध होगा।

OnePlus 9 सीरीज़ को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई इशारा नहीं दिया है, इसलिए पहले आई जानकारी और इस ताज़ा जानकारी को फिलहाल लीक मात्र समझना सुरक्षित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »