OnePlus 8T, OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro में कितना अंतर? जानें...

हमने नए OnePlus 8T के साथ इस सीरीज़ के मौजूदा मॉडल्स OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तुलना की है। आइए देखते हैं इनमें क्या अंतर हैं।

OnePlus 8T, OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro में कितना अंतर? जानें...

OnePlus 8T की भारत में कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8T की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है
  • 41,999 रुपये से शुरू होता है OnePlus 8
  • सबसे प्रीमियम OnePlus 8 Pro की कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
OnePlus 8T कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यह 65W Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh बैटरी पैक करता है। स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, OnePlus 8T, पिछले मॉडल OnePlus 8 का अपग्रेड है, लेकिन OnePlus 8 Pro की तुलना में इसमें कुछ फीचर्स की कमी भी है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि पैसों में मामूली अंतर के साथ ये तीनों स्मार्टफोन एक दूसरे से कितने अलग है।

हमने नए OnePlus 8T के साथ इस सीरीज़ के मौजूदा मॉडल्स OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तुलना की है। आइए देखते हैं इनमें क्या अंतर हैं।
 

OnePlus 8T vs OnePlus 8 vs OnePlus 8 Pro: Price in India

नए OnePlus 8T के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। इसके 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है। 8 जीबी मॉडल एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर रंग विकल्पों में आता है, जबकि 12 जीबी रैम मॉडल सिर्फ एक्वामरीन ग्रीन रंग विकल्प में आता है। फोन 17 अक्टूबर को Amazon.in और OnePlus.in पर उपलब्ध होगा और 16 अक्टूबर से प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा।


दूसरी ओर, OnePlus 8 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 44,999 रुपये और 49,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन भी Amazon और OnePlus.in के जरिए ग्लेशियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

प्रीमियम OnePlus 8 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की 54,999 रुपये, जबकि 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। यह ग्लेशियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू रंग विकल्पों में अमेज़न और OnePlus.in के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

OnePlus 8T vs OnePlus 8 vs OnePlus 8 Pro: Specifications

वनप्लस 8टी एंड्रॉयड 11 पर आधारित ऑक्सिजनओएस पर चलता है, जबकि वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो ने वैश्विक स्तर पर एंड्रॉयड 11 अपडेट प्राप्त करना शुरू कर दिया है। OnePlus 8T में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 402 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी शामिल है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

OnePlus 8 में समान 6.55-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और पिक्सल डेंसिटी 402 पीपीआई है। दूसरी ओर, OnePlus 8 Pro में 6.78-इंच क्यूएचडी+ (1,440x3,168 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.8: 9 और  पिक्सल डेंसिटी 513 पीपीआई है।

तीनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करते हैं और इसमें 12 जीबी तक रैम शामिल है। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी तक है।

वनप्लस 8टी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वनप्लस 8 प्रो में भी एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5-मेगापिक्सल का कलर फिल्टर सेंसर शामिल है। वनप्लस 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर शामिल है।


आगे की तरफ, तीनों फोन 16-मेगापिक्सल सेल्फी स्नैपर से लैस आते हैं। OnePlus 8T में 65W Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh बैटरी दी गई है। OnePlus 8 Pro 30T Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग और 30W Warp चार्ज वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,510mAh की बैटरी के साथ आता है। OnePlus 8 में 4,300mAh की बैटरी है, जिसके लिए 30T Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वनप्लस 8टी और वनप्लस 8 में वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती। तीनों फोन ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं।

वनप्लस वनप्लस 8टी बनाम वनप्लस 8 बनाम वनप्लस 8 प्रो

  वनप्लस वनप्लस 8टी वनप्लस 8 वनप्लस 8 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.556.556.78
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1440x3168 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो20:920:919.8:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)402402513
प्रोटेक्शन टाइप-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम12 जीबी12 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज256 जीबी256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजनहींनहींनहीं
प्रोसेसर-ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
कैमरा
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल (f/1.7) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.75, 0.8-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.78, 1.12-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.44, 1.0-micron) + 48-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकसहांहांहां
रियर फ्लैशहांदोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल (f/2.4)16-मेगापिक्सल (f/2.45, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.45, 1.0-micron)
पॉप-अप कैमरानहीं--
फ्रंट ऑटोफोकस-नहींनहीं
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनOxygen OS 11OxygenOSOxygenOS
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीहांहांहां
यूएसबी टाइप सीहांहांहां
सिम की संख्या222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स
लाइटनिंग-नहीं-
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर--हां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  6. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  7. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  8. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  9. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  10. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »