OnePlus 8T में होगा Android 11 आधारित OxygenOS 11

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि वनप्लस फोन “kona” नाम के प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का कोडनेम बताया जा रहा है।

OnePlus 8T में होगा Android 11 आधारित OxygenOS 11

OnePlus 8T स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 8T एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च होने वाला पहला नॉन पिक्सल फोन होगा
  • वनप्लस 8टी में दिया जा सकता है 12 जीबी रैम
  • लेटेस्ट लिस्टिंग में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की मिली है जानकारी
विज्ञापन
OnePlus 8T स्मार्टफोन Android 11 आधारित OxygenOS 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद OnePlus के सीईओ Pete Lau ने फोरम पोस्ट के जरिए मंगलवार को की है। लाउ का दावा है कि Google के अपने Pixel फोन के अलावा, नया वनप्लस फोन पहला ग्लोबल स्मार्टफोन होगा, जो कि एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया जाएगा। सॉप्टवेयर वर्ज़न की आधिकारिक पुष्टि के अलावा, वनप्लस 8टी स्मार्टफोन कथित रूप से बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है। वनप्लस 8टी की गीकबेंच लिस्टिंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 की भी जानकारी मिली है। हालांकि, पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ आने वाला था।  

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने फोरम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि OnePlus 8T स्मार्टफोन OxygenOS 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। इसके साथ यह स्मार्टफोन वन-हैंडेंड गेस्चर्स के साथ-साथ मौजूदा OnePlus 8 की तुलना में अधिक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

आपको बता दें, वनप्लस 8टी में ऑक्सीज़नओएस 11 की उपलब्धता काफी हद तक स्पष्ट थी, क्योंकि कंपनी के रिकॉर्ड को देखा जाए तो कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही लॉन्च करती है। हालांकि, वनप्लस 8 भी एंड्रॉयड 11 आधारित ऑक्सीज़नओएस अपडेट प्राप्त करने की लाइन में है, जिसे आने वाले दिनों में इसे अपडेट के जरिए पेश कर दिया जाएगा।
 

OnePlus 8T specifications suggested via Geekbench

लाउ के फोरम पोस्ट के जरिए ऑक्सीज़नओएस 11 की पुष्टि के अलावा, वनप्लस 8टी फोन कथित रूप से गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर सुधांशू द्वारा दी गई थी। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का मॉडल नंबर OnePlus KB2000 था, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह वनप्लस 8टी का मॉडल नंबर है। इस लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें 12 जीबी रैम दिया जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि वनप्लस फोन “kona” नाम के प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का कोडनेम बताया जा रहा है। हालांकि, सामने आई पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 8टी फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, न कि स्नैपड्रैगन 865 से जो कि वनप्लस 8 सीरीज़ में दिया गया था।

वनप्लस 8टी स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने है, जिसमें अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। इसलिए यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा या फिर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ, यह जानने के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  2. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  4. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  6. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  8. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  9. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  10. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »