OnePlus 8 Pro के रेंडर्स लीक, नए कलर वेरिएंट की मिली झलक

OnePlus 8 Pro के कम से कम तीन कलर वेरिएंट होंगे- ऑनिक्स ब्लैक, ग्लेशियल ग्रीन और अल्ट्रामरिन ब्लू।

OnePlus 8 Pro के रेंडर्स लीक, नए कलर वेरिएंट की मिली झलक

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 होंगे स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में मिलेंगे दो 48 मेगापिक्सल के सेंसर
  • अल्ट्रामरिन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा वनप्लस 8 प्रो
  • वनप्लस 8 सीरीज़ में LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे फोन से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन लीक हो रही हैं। हाल ही में वनप्लस के इस फोन का एक रेंडर सामने आया था, जिसमें फोन के सी ग्रीन कलर वेरिएंट की झलक दिखी थी। अब इसी फोन का एक नया रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है, रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में वनप्लस 8 प्रो फंकी ब्लू फिनिश अवतार में नज़र आया है। खबरों की मानें, तो यह नया वेरिएंट अल्ट्रामरीन ब्लू कलर है और यह पहली बार होगा कि वनप्लस का कोई डिवाइस इस तरह के फिनिश में उपलब्ध होगा। इस लीक रेंडर में वनप्लस 8 प्रो का हर हिस्सा नज़र आ रहा है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रील स्थित है।

WinFuture जर्मन पब्लिकेशन द्वारा OnePlus 8 Pro के कई नए हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर्स साझा किए गए हैं। इन रेंडर्स के अनुसार, वनप्लस 8 प्रो फोन तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा- ऑनिक्स ब्लैक, ग्लेशियल ग्रीन और अल्ट्रामरिन ब्लू। इन रेंडर्स में दिखा फोन का डिज़ाइन पहले लीक हुए रेंडर्स से काफी मेल खाता है।

वनप्लस 8 प्रो फोन में होल-पंच डिस्प्ले, पतले बेज़ल, क्वाड कैमरा सेटअप जिसमें तीन सेंसर वर्टिकली स्थित हैं और एक सेंसर इनके बगल में स्थित है। इसके साथ एक फ्लैश भी मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर को फोन के बायीं तरफ जगह मिली है। पावर बटन के स्क्रीन की दायीं तरफ स्थित है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 8 प्रो में 6.78-इंच के QHD+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मौजूद होगा। पहले से ही पुष्टि हो चुकी है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन दो विकल्प में मिलेगा- 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जो कि यूएफएस 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ होगा।

क्वाड कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर मिलेगा जिसका अपर्चर एफ/1.78 होगा। दूसरा भी 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा, जिसमें एफ/ 2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा एफ/ 2.44 अपर्चर के साथ और चौथा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। इस रेंडर में यह भी दिखा है कि वनप्लस 8 प्रो में ऑटो-फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा।

OnePlus 8 और वनप्लस 8 प्रो फोन 14 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले टीज़ करते हुए यह जानकारी भी दी कि इन दोनों ही फोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.0 स्टोरेज होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »