OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की भारत में कीमत का मिला इशारा

14 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने OnePlus 8 को 699 डॉलर (लगभग 53,200 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जबकि OnePlus 8 Pro की कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,400 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2020 12:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 की चीन में शुरुआती कीमत है CNY 3,999 (लगभग 43,300 रुपये)
  • चीन में CNY 5,399 (लगभग 58,400 रुपये) से शुरू होता है OnePlus 8 Pro
  • चीन की कीमत के हिसाब से भारत में लॉन्च हो सकते हैं वनप्लस 8 और 8 प्रो

OnePlus 8 की भारत में कीमत 45,000 रुपये से शुरू होने का अंदाज़ा है


OnePlus ने हाल ही में अपने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया। युरोपीय और चीनी मार्केट में इन दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता का पता चल गया है, लेकिन भारत में 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के चलते, कंपनी ने फिलहाल इनके लॉन्च के लिए कोई निश्चित तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हम उम्मीद करते हैं कि डिवाइस जल्द ही लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में दोनों स्मार्टफोन की कीमत को लेकर फैन्स थोड़े नाखुश नज़र आ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी फैन्स के मन में यही सवाल चल रहे हैं कि वनप्लस अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ की कीमत भारत में कितनी रखेगी, लेकिन चीन में हाल ही में सामने आई Oneplus 8 सीरीज़ की कीमत से अब हमारे पास एक मजबूत संकेत है कि भारत में वनप्लस फ्लैगशिप डिवाइसों की कीमत क्या हो सकती है।

कंपनी ने गुरुवार को चीन में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमतों की घोषणा की। चीन में वनप्लस 8 की कीमत 3,999 चीनी युआन (मोटे तौर पर 43,300 रुपये) से शुरू होती है और वनप्लस 8 प्रो को कंपनी ने 5,399 युआन (लगभग 58,400 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। ये दोनों कीमतें वनप्लस 8 सीरीज़ की ग्लोबल कीमत से काफी कम है।

14 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने OnePlus 8 को 699 डॉलर (लगभग 53,200 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जबकि वनप्लस 8 प्रो की कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,400 रुपये) रखी गई है। इन कीमतों को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि दोनों फोन भारत में भी अधिक कीमत में लॉन्च होंगे।

हालांकि, OnePlus ने लॉन्च के बाद ही अपने भारत के सोशल चैनलों के जरिए एक टीज़र पोस्ट किया, जिसमें यह अंदाज़ा दिया गया कि भारत में वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत अमेरिकी डॉलर के हिसाब से निर्धारित नहीं की जाएगी। चीन की कीमतों से यह पता चलता है कि भारतीय बाजार के महत्व को देखते हुए कंपनी वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत को भारत में चीन के हिसाब से ही निर्धारित कर सकती है।


कंपनी ने Apple और Samsung जैसे स्थापित ब्रांडों को पछाड़ते हुए 2019 में भारत में प्रीमियम सेगमेंट में टॉप स्थान हासिल किया था। यह एक कारण हो सकता है कि OnePlus भारत में इस स्थान को बनाए रखने के लिए वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की कीमत को चीन की कीमत के समान रखे। जिससे हम यह अंदाज़ा लगा रहे हैं कि OnePlus 8 भारत में 45,000 रुपये से शुरू हो सकता है और OnePlus 8 Pro की कीमत भारत में 60,000 से शुरू हो सकती है। हालांकि यह केवल हमारा अंदाज़ा मात्र है। सटीक कीमत के लिए हमें वनप्लस की घोषणा का इंतज़ार करना होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.