OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की भारत में कीमत का मिला इशारा

14 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने OnePlus 8 को 699 डॉलर (लगभग 53,200 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जबकि OnePlus 8 Pro की कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,400 रुपये) रखी गई है।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की भारत में कीमत का मिला इशारा

OnePlus 8 की भारत में कीमत 45,000 रुपये से शुरू होने का अंदाज़ा है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 की चीन में शुरुआती कीमत है CNY 3,999 (लगभग 43,300 रुपये)
  • चीन में CNY 5,399 (लगभग 58,400 रुपये) से शुरू होता है OnePlus 8 Pro
  • चीन की कीमत के हिसाब से भारत में लॉन्च हो सकते हैं वनप्लस 8 और 8 प्रो
विज्ञापन

OnePlus ने हाल ही में अपने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया। युरोपीय और चीनी मार्केट में इन दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता का पता चल गया है, लेकिन भारत में 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के चलते, कंपनी ने फिलहाल इनके लॉन्च के लिए कोई निश्चित तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हम उम्मीद करते हैं कि डिवाइस जल्द ही लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में दोनों स्मार्टफोन की कीमत को लेकर फैन्स थोड़े नाखुश नज़र आ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी फैन्स के मन में यही सवाल चल रहे हैं कि वनप्लस अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ की कीमत भारत में कितनी रखेगी, लेकिन चीन में हाल ही में सामने आई Oneplus 8 सीरीज़ की कीमत से अब हमारे पास एक मजबूत संकेत है कि भारत में वनप्लस फ्लैगशिप डिवाइसों की कीमत क्या हो सकती है।

कंपनी ने गुरुवार को चीन में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमतों की घोषणा की। चीन में वनप्लस 8 की कीमत 3,999 चीनी युआन (मोटे तौर पर 43,300 रुपये) से शुरू होती है और वनप्लस 8 प्रो को कंपनी ने 5,399 युआन (लगभग 58,400 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। ये दोनों कीमतें वनप्लस 8 सीरीज़ की ग्लोबल कीमत से काफी कम है।

14 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने OnePlus 8 को 699 डॉलर (लगभग 53,200 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जबकि वनप्लस 8 प्रो की कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,400 रुपये) रखी गई है। इन कीमतों को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि दोनों फोन भारत में भी अधिक कीमत में लॉन्च होंगे।

हालांकि, OnePlus ने लॉन्च के बाद ही अपने भारत के सोशल चैनलों के जरिए एक टीज़र पोस्ट किया, जिसमें यह अंदाज़ा दिया गया कि भारत में वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत अमेरिकी डॉलर के हिसाब से निर्धारित नहीं की जाएगी। चीन की कीमतों से यह पता चलता है कि भारतीय बाजार के महत्व को देखते हुए कंपनी वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत को भारत में चीन के हिसाब से ही निर्धारित कर सकती है।


कंपनी ने Apple और Samsung जैसे स्थापित ब्रांडों को पछाड़ते हुए 2019 में भारत में प्रीमियम सेगमेंट में टॉप स्थान हासिल किया था। यह एक कारण हो सकता है कि OnePlus भारत में इस स्थान को बनाए रखने के लिए वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की कीमत को चीन की कीमत के समान रखे। जिससे हम यह अंदाज़ा लगा रहे हैं कि OnePlus 8 भारत में 45,000 रुपये से शुरू हो सकता है और OnePlus 8 Pro की कीमत भारत में 60,000 से शुरू हो सकती है। हालांकि यह केवल हमारा अंदाज़ा मात्र है। सटीक कीमत के लिए हमें वनप्लस की घोषणा का इंतज़ार करना होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds 4 Pro लॉन्च, एडेप्टिव ANC, 30 घंटे बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S26 भारत में 87,999 रुपये और S26+ 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर लॉन्च
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1.39 लाख में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Realme GT 9 Pro में हो सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Honor Magic V6 में डुअल LED फ्लैश के साथ होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. मात्र 21 हजार में अपनी बनाएं Tata Punch EV Facelift, सिंगल चार्ज में चलेगी 335 किमी
  7. AI में भारत का रिकॉर्ड! बना सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड करने वाला देश
  8. Oppo Find N6 में मिल सकती है बिना क्रीज वाली फोल्डेबल स्क्रीन, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. MacBook Pro में Apple ला रही टच OLED डिस्प्ले के साथ पहली बार ऐसे गजब फीचर!
  10. 6500mAh बैटरी के साथ सस्ता फोन Vivo Y05 लॉन्च, IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »