OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अफवाहों की मानें तो ये फोन 14 अप्रैल को पेश किए जा सकते हैं।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 इस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

TENAA साइट की सभी लिस्टिंग की सर्टिफिकेशन तारीख 20 फरवरी है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 फोन मॉडल नंबर IN2010 के साथ लिस्ट
  • वनप्लस 8 प्रो मॉडल नंबर IN2020 के साथ TENAA पर लिस्ट
  • OnePlus 8 के प्रोसेसर और हार्डवेयर की जानकारी नहीं मिली
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। हालांकि, अभी तक OnePlus ने इन दोनों फोन के संबंध में अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। दूसरी ओर चीन की टेलीकॉम रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर नए फोन 5जी सपोर्ट के साथ लिस्ट हुए हैं। माना जा रहा है कि ऑनलाइन लिस्टिंग में वनप्लस 8 फोन के लिए IN2010 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट मॉडल नंबर IN2020 के साथ लिस्ट हुआ है। हाल ही में वनप्लस के सीईओ Pete Lau ने बताया था कि वनप्लस 8 सीरीज़ के फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएंगे।

TENAA की साइट अलग-अलग लिस्टिंग के माध्यम से नए वनप्लस हैंडसेट के बारे में जानकारी सामने आई है। इन लिस्टिं के बारे में जानकारी सबसे पहले टेक ब्लॉग MySmartPrice द्वारा दी गई। साइट पर कुछ लिस्टिंग मॉडल नंबर IN2010 के साथ है जो कथित तौर पर वनप्लस 8 से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा दो पेज पर मॉडल नंबर IN2020 की सर्टिफिकेशन डिटेल्स दी गई हैं, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus 8 Pro होगा।

TENAA साइट की सभी लिस्टिंग की सर्टिफिकेशन तारीख 20 फरवरी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनप्लस जल्द ही फोन के लॉन्च की अधिकारिक तारीख की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा नया मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ लिस्ट है। सर्टिफिकेशन साइट से हमें फोन के प्रोसेसर और हार्डवेयर के बारे में कुछ पता चल पाया है।

इस लिस्टिंग में वनप्लस फोन के नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) और स्टैंडअलोन (SA) 5जी कनेक्टिविटी के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट का भी खुलासा हुआ है।

बीते साल कंपनी के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने गैजेट्स 360 से कहा था कि कंपनी 5जी डिवाइस के साथ बिल्कुल तैयार है और वही सक्रिय रूप से टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ टेस्टिंग कर रही है।

वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अफवाहों की मानें तो ये हैंडसेट 14 अप्रैल को पेश किए जा सकते हैं। वहीं, कंपनी वनप्लस 8 लाइट से जुलाई में पर्दा उठा सकती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8 Pro, OnePlus 8, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  8. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  10. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »