OnePlus 7 की तस्वीरें लीक, पॉप-अप सेल्फी कैमरे की मिली झलक

साल 2019 में OnePlus के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ लिया है। इस बीच कयासों और अफवाहों का बाज़ार भी फ्लैगशिप हैंडसेट वनप्लस 7 को लेकर गर्म है।

OnePlus 7 की तस्वीरें लीक, पॉप-अप सेल्फी कैमरे की मिली झलक
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 और OnePlus 6T हैंडसेट नॉच के साथ आते हैं
  • वनप्लस 7 में कोई नॉच नहीं होगा
  • OnePlus 7 के रेंडर भी पहले लीक हो चुके हैं
विज्ञापन
साल 2019 में OnePlus के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ लिया है। इस बीच कयासों और अफवाहों का बाज़ार भी फ्लैगशिप हैंडसेट वनप्लस 7 को लेकर गर्म है। अभी कुछ दिन पहले रेंडर्स से पता चला था कि OnePlus 7 पॉप अप फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। अब इस फोन की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर से भी एक बार फिर OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरे होने के दावों को बल मिला है। स्क्रीन नज़र आ रही है, लेकिन इसमें कोई नॉच नहीं है।

इन तस्वीरों को वीबो पर साझा किया गया था। इसके बारे में जानकारी @jayadityaproto और @iGadgets_world नाम के ट्विटर यूज़र द्वारा दी गई थी। कथित तस्वीर में वनप्लस 7 पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। यह तस्वीर हाल ही में लीक हुए रेंडर्स से मेल खाती है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन की बायीं तरफ है। स्क्रीन पर फेस अनलॉक को दिखाया गया है। संभवतः OnePlus अपने OnePlus 7 हैंडसेट में पॉप-अप फ्रंट कैमरे के साथ भी फेस अनलॉक फीचर पर बनी रहेगी।

बता दें कि OnePlus 6 और OnePlus 6T हैंडसेट नॉच के साथ आते हैं। लेटेस्ट हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच है। संभव है कि वनप्लस 7 के साथ कंपनी नॉच डिज़ाइन से पूरी तरह से छुटकारा पा ले। इसके बाद फ्रंट कैमरे को नई जगह पर शिफ्ट करना होगा। यहीं पर पॉप-अप मॉड्यूल काम आता है। ऐसा करके कंपनी हैंडसेट में एज टू एज स्क्रीन भी दे पाएगी। जिसकी झलक हमें फोन के रेंडर में भी मिली थी।

बता दें कि अब तक लीक हुई जानकारियां आधिकारिक नहीं हैं। ऐसे में हम आपको उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। OnePlus 7 को आने वाले हफ्तों में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा चीनी कंपनी वनप्लस अपने 5जी स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है जिसे इस साल ही 5जी कनेक्टिविटी वाले देशों में उतारा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »