OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro 14 मई को होंगे लॉन्च

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन 14 मई को लॉन्च होंगे। चीनी कंपनी OnePlus ने मंगलवार को इसका ऐलान किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2019 19:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 सीरीज़ के फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं
  • चर्चा है कि OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा
  • वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो के कथित स्पेसिफिकेशन लीक
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन 14 मई को लॉन्च होंगे। चीनी कंपनी OnePlus ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। पीट लाउ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro हैंडसेट की पुष्टि की थी। कंपनी के इस अधिकारी ने टीज़र ज़ारी किया था कि वनप्लस 7 प्रो हैंडसेट "सुपर-स्मूथ और बेहद ही क्रिस्प" डिस्प्ले के साथ आएगा। OnePlus 6T का अपग्रेड होने के कारण OnePlus 7 सीरीज़ के फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। चर्चा है कि OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।
 

OnePlus 7 Pro, OnePlus 7 के लॉन्च की तारीख

OnePlus ने एक वीडियो लाइव स्ट्रीम और प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए जानकारी दी कि OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को आधिकारिक तौर पर 14 मई को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस महीने ही लॉन्च की तारीख को लेकर ऐसा ही दावा किया गया था। Amazon India ने यूज़र्स के लिए अलग वेबपेज लाइव किया है। फोन को 14 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए एंट्री वाउचर्स 25 अप्रैल से वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
 

OnePlus 7, OnePlus 7 Pro के स्पेसिफिकेशन (लीक)

हाल ही में टिप्स्टर Max J. ने वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो के कथित स्पेसिफिकेशन लीक किए थे। लेटेस्ट लीक के अनुसार, OnePlus 7 Pro को 5 जी सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले (3120x1440 पिक्सल), आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ हो सकता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जा सकता है। रैम के आधार पर इसके तीन और स्टोरेज के आधार पर इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 6 जीबी/ 128 जीबी, 8 जीबी/ 256 जीबी और 12 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।

OnePlus 7 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे के साथ आ सकता है, इसमें अपर्चर एफ/1.6 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस जिसका अर्पचर एफ/2.4 और 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस हो सकता है।
Advertisement

OnePlus 7 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो Wrap चार्ज 30 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि यह अल्ट्रासोनिक सेंसर होगा या फिर ऑप्टिकल सेंसिंग मॉड्यूल। कलर वेरिएंट की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो को ब्लू, ग्रे और ब्राउन तीन रंग में उतारा जा सकता है।

वनप्लस 7 में 5जी सपोर्ट, 30 वाट Warp चार्ज और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स देखने को नहीं मिलेंगे। OnePlus 7 में 6.4 इंच का डिस्प्ले (2340×1080 पिक्सल) हो सकता है। अभी इसके आस्पेक्ट रेशियो के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही यह बात अभी स्पष्ट है कि यह कर्व्ड पैनल से लैस होगा या नहीं।
Advertisement

OnePlus 7 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/1.7 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855  प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। रैम और स्टोरेज़ के आधार पर इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 6 जीबी +128 जीबी और 8 जीबी+256 जीबी। फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है 20 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।

कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, OnePlus 7 में वाटरड्रॉप नॉच तो वहीं OnePlus 7 Pro में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी OnePlus Bullets Wireless 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती है लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.