OnePlus 6T को मिला यह अहम अपडेट

OnePlus ब्रांड के फ्लैगशिप OnePlus 6T स्मार्टफोन को नया ऑक्सीजन ओएस अपडेट मिल गया है। नए अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है, जानिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2018 13:32 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6टी हकीकत में OnePlus 6 का अपग्रेड है
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा

OnePlus 6T को मिला यह अहम अपडेट

OnePlus ब्रांड के फ्लैगशिप OnePlus 6T स्मार्टफोन को नया ऑक्सीजन ओएस अपडेट मिल गया है। वनप्लस 6टी को मिला नया अपडेट इंप्रूवमेंट और ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आ रहा है। इसी के साथ ब्लूटूथ ईयरफोन के लिए भी नए फीचर को जोड़ा गया है। OnePlus 6T OxygenOS 9.0.7 अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ऑक्सीजन ओएस 9.0.7 अपडेट सभी यूजर को मिल जाएगा। याद करा दें कि OnePlus 6T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लॉन्च हुआ था।  

सोमवार को फोरम पोस्ट पर घोषणा के मुताबिक, वनप्लस 6टी स्मार्टफोन को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए ऑक्सीजन ओएस 9.0.7 अपडेट मिलने लगा है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इंप्रूव ब्लूटूथ, वाईफाई कनेक्शन के लिए ऑप्टिमाइज़ स्टेबिलिटी, पावर खपत के लिए ऑप्टिमाइज़ स्टैंडबाय, लॉक स्क्रीन वालपेपर के लिए डिस्प्ले समस्या को फिक्स कर दिया गया है। इसी के साथ बग फिक्स और अपडेट कई इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। अपडेट के साथ OnePlus 6T स्मार्टफोन को स्लो मोशन वीडियो के लिए बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, ब्लूटूथ ईयरफोन के लिए ऑडियो ट्यूनर फीचर को भी जोड़ा गया है।
Advertisement
 
 

OnePlus 6T की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। यह सिर्फ मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 45,999 रुपये में बेचा जाएगा।

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।
Advertisement

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 6T, OxygenOS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.