OnePlus 6T की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

OnePlus 6T को जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जर्मन रिटेलर ओटो की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2018 12:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T के 8 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत करीब 48,000 रुपये
  • 6.41 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है वनप्लस 6टी में
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
OnePlus 6T को जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जर्मन रिटेलर ओटो की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से वनप्लस 6टी के अहम स्पेसिफिकेशन और फीचर सार्वजनिक तो हुए ही हैं, साथ में OnePlus 6T के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा भी हुआ है। इससे पहले रिलायंस डिजिटल और वनप्लस के बीच वनप्लस 6टी को ऑफलाइन स्टोर में बेचने की पार्टनरशिप को लेकर खबर आई थी। बता दें कि OnePlus 6T को भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह हैंडसेट एक दिन पहले 29 अक्टूबर को ही उतार दिया जाएगा

Otto वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, यूरोप में OnePlus 6T के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 569 यूरो (करीब 48,000 रुपये) होगी। देखा जाए तो यह OnePlus 6 के इसी वेरिएंट की आधिकारिक कीमत से 10 यूरो ज़्यादा है। जर्मन रिटेलर ने वनप्लस 6टी के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं।

पता चला है कि डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। साथ में 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। हैंडसेट एचडीआर मोड और नए नाइट मोड से लैस हो सकता है।

OnePlus 6T में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फीचर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

गौर करने वाली बात है कि ओटो की वेबसाइट पर लिस्टिंग का पेज 404 एरर दे रहा है। लेकिन इस लिस्टिंग के बारे में Cashy ने अपने ब्लॉग पोस्ट में विस्तार से बताया है।
Advertisement

Cashy का मानना है कि वनप्लस 6टी हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो की जगह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करेगा। स्मार्टफोन में वनप्लस 6 की तरह वाटर रेसिस्टेंट बॉडी होने की उम्मीद है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि OnePlus 6T इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.