OnePlus 6T को मिला यह नया अपडेट, स्क्रीन अनलॉक हुआ अपग्रेड

OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट में क्या-क्या शामिल है जानिए।

OnePlus 6T को मिला यह नया अपडेट, स्क्रीन अनलॉक हुआ अपग्रेड

OnePlus 6T को मिला यह नया अपडेट

ख़ास बातें
  • OnePlus ने जारी किया OxygenOS 9.0.5 अपडेट
  • नए OxygenOS 9.0.5 सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज है 94 एमबी
  • वनप्लस 6टी हकीकत में OnePlus 6 का अपग्रेड है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T के लिए ऑक्सीजन ओएस 9.0.5 सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया है। वनप्लस 6टी को मिला नया अपडेट स्क्रीन अनलॉक या इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इंप्रूवमेंट और साथ ही बग को भी फिक्स किया गया है। OnePlus 6T को मिले सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 94 एमबी है। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए यूजर को वनप्लस 6टी अपडेट प्राप्त होगा। कंपनी द्वारा हमें रिव्यू के लिए मुहैया कराई गई OnePlus 6T डिवाइस को लेटेस्ट OxygenOS 9.0.5 अपडेट मिल गया है।

इसके अलावा वनप्लस फोरम पर भी एक पोस्ट किया गया है जो इस बात को कंफर्म करता है कि OnePlus 6T को अपडेट मिलने लगा है। इंप्रूवमेंट और बग फिक्स के अलावा यूआई में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। अपडेट को धीरे-धीरे सभी यूजर के लिए जारी कर दिया जाएगा। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले OnePlus 6T को मिले OxygenOS 9.0.4 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ भी स्क्रीन अनलॉक, फुल-स्क्रीन जेस्चर, नाइटस्केप मोड, स्टूडियो लाइटिंग को इंप्रूव किया गया था।
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6T, OnePlus 6T specifications, OnePlus, OxygenOS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »