OnePlus 6T से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

OnePlus 6T अपने पुराने वेरिएंट से कई मामलों में अपग्रेड होगा। लेकिन क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद बेहद ही कम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने के अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक की छुट्टी होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

OnePlus 6T से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6टी को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे पेश किया जाएगा
  • डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 ओरियो पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
OnePlus 6T स्मार्टफोन से आज पर्दा उठ जाएगा। इस फोन का लॉन्च इवेंट सोमवार को न्यू यॉर्क में आयोजित होगा। पहले वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसी दिन ऐप्पल के हार्डवेयर इवेंट होने के कारण कंपनी ने OnePlus 6T को 29 अक्टूबर को लॉन्च करने का फैसला किया। वहीं, भारत में इस फोन को 30 अक्टूबर को रात साढ़े 8 बजे लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 6T अपने पुराने वेरिएंट से कई मामलों में अपग्रेड होगा। लेकिन क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद बेहद ही कम है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने के अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक की छुट्टी होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। OnePlus 6T के ज़्यादा स्पेसिफिकेशन OnePlus 6 वाले ही होंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि OnePlus अपने इस फोन के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करेगी।
 

OnePlus 6T लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीम

वनप्लस 6टी को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे पेश किया जाएगा। आप चाहें तो गैजेट्स 360 की हिंदी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम को लाइव देख पाएंगे। इस इवेंट में वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सभी फीचर से पर्दा उठा लिया जाएगा।


OnePlus 6T की कथित कीमत

Otto वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, यूरोप में OnePlus 6T के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 569 यूरो (करीब 48,000 रुपये) होगी। देखा जाए तो यह OnePlus 6 के इसी वेरिएंट की आधिकारिक कीमत से 10 यूरो ज़्यादा है। जर्मन रिटेलर ने वनप्लस 6टी के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं।
 

OnePlus 6T के कथित स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिए जाने की उम्मीद है। साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि OnePlus 6T इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा।

OnePlus 6T में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फीचर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। बता दें कि यह सभी जानकारी लीक रिपोर्ट के आधार पर है, कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6T, OnePlus 6T Price, OnePlus 6T Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  5. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  8. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  10. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »