OnePlus 6 Silk White Limited Edition की हो रही है बिक्री, 8 जीबी रैम हैं इसमें

OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन को भारत में आज आधी रात से शुरू हो रही सेल में खरीदा जा सकता है...

OnePlus 6 Silk White Limited Edition की हो रही है बिक्री, 8 जीबी रैम हैं इसमें

OnePlus 6 Silk White Limited Edition

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन की सेल
  • एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और OnePlus स्टोर से खरीदें
  • लेटेस्ट OnePlus 6 के इस हैंडसेट में स्मूद टेक्सचर समेत कई फीचर
विज्ञापन
OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन को भारत में आज आधी रात से शुरू हो रही सेल में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन का सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया  और OnePlus स्टोर पर मिलेगा। लेटेस्ट OnePlus 6 के इस हैंडसेट में स्मूद टेक्सचर है, जिसे सिल्क व्हाइट नाम दिया गया है। ध्यान रहे, OnePlus 6 मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक, सिल्क व्हाइट (लिमिटेड एडिशन) और मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन में उतारा गया था। हैंडसेट में आईफोन X जैसा नॉच है। साथ ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरे इसमें दिए गए हैं। OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स एडिशन की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। कीमत है 44,999 रुपये।
 

OnePlus 6 सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन कीमत, लॉन्च ऑफर

भारतीय मार्केट में OnePlus 6 सिल्क वहाइट लिमिटेड एडिशन की कीमत 39,999 रुपये होगी। 2,000 रुपये का कैशबैक सिटी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को मिलेगा। साथ ही प्रमुख बैंकों के ग्राहक बिना ब्याज वाली ईएमआई का लाभ ले सकते हैं। सर्वीफाई की तरफ से 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस दिया जाएगा। हैंडसेट अमेज़न प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड के साथ आएगा। साथ ही 25,000 रुपये तक का लाभ क्लियर ट्रिप से होटल और फ्लाइट बुकिंग पर दिया जाएगा।

 

OnePlus 6 Silk White Limited Edition स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट एडिशन में स्मूद टेक्स्चर होगा, जो स्टैंडर्ड वनप्लस 1 जैसा लुक देगा। इसमें 6 अलग-अलग ग्लास लेयर हैं। यह नया वर्ज़न 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा बाकी हार्डवेयर स्टैंडर्ड वनप्लस 6 जैसा ही है।

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6 Silk White Limited Edition, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »