OnePlus 6 की कीमत लीक, हो सकता है वनप्लस का सबसे महंगा फोन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता OnePlus अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 ला रही है। इस हैंडसेट के इसी साल दूसरी तिमाही तक दस्तक देने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 22 मार्च 2018 11:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 ला रही है
  • हैंडसेट के इसी साल दूसरी तिमाही तक दस्तक देने की उम्मीद
  • फोन की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का मिला बड़ा इशारा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता OnePlus अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 ला रही है। इस हैंडसेट के इसी साल दूसरी तिमाही तक दस्तक देने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन, कंपनी का सबसे महंगा फोन होगा। इसे लेकर जानकारी लीक हुई है, जिसमें वनप्लस 6 की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला है। नई लीक में OnePlus 6 की कीमत के साथ फोन के स्पेसिफिकेशन का भी इशारा मिला है। हैंडसेट 256 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। साथ ही इसके रियर में 16 व 20 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन और कीमत

सीएनएमओ रिपोर्ट के हवाले से लीक हुए स्क्रीनशॉट का दावा है कि OnePlus 6 की कीमत US $749 (तकरीबन 48,800 रुपये) होगी। वहीं, तस्वीर को गौर से देखने पर इसमें iPhone X और Samsung Galaxy S9+ की कीमतें $1,517 और $1,200 लिखी दिख रही हैं। 8 जीबी वाले OnePlus 5T  की 37,999 रुपये कीमत को देखते हुए नया हैंडसेट काफी महंगा होने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो तस्वीर के हिसाब से नए OnePlus 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जाएंगे 8 जीबी रैम। साथ ही हो सकता है 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज। कहा गया है कि फोन में डैश चार्ज सपोर्ट, 6.2 इंच का डिस्प्ले, 3डी ग्लास बैक डिज़ाइन हो सकता है। स्क्रीनशॉट पर जाएं तो 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत $749 (तकरीबन 48,800 रुपये) हो सकती है। उम्मीद है फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। साथ ही 2019 तक इसमें एंड्रॉयड पी का अपडेट जारी कर दिया जाएगा।
 

लीक हुई डिज़ाइन के मुताबिक, फोन में आईफोन एक्स जैसा नॉच देखा गया है। 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले इसमें होगा। फोन के रियर में वर्टिकल डुअल कैमरे हो सकते हैं। साथ ही कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाएंगे। इसी साल सीईएस 2018 में  OnePlus के सीईओ पेटे लौ ने पुष्टि की थी कि कंपनी का अगला फ्लैगशिप साल की दूसरी तिमाही में दस्तक देगा। इस लिहाज़ से देखें तो वनप्लस 6 इसी साल जून के आखिरी तक लॉन्च हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 6, OnePlus 6 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.