OnePlus 6 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, मिली अहम जानकारी

OnePlus 6 कंपनी का आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट है, जो साल 2018 की दूसरी तिमाही खत्म होने से पहले लॉन्च होगा। OnePlus 6 से जुड़ी जानकारियां लंबे समय से लीक हो रही हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2018 15:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 कंपनी का आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च होगा जल्द
  • साल 2018 की दूसरी तिमाही खत्म होने से पहले देगा दस्तक
  • अब OnePlus 6 से रंग वेरिएंट से उठा पर्दा

वनप्लस 6 (File)

OnePlus 6 कंपनी का आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट है, जो साल 2018 की दूसरी तिमाही खत्म होने से पहले लॉन्च होगा। OnePlus 6 से जुड़ी जानकारियां लंबे समय से लीक हो रही हैं। देखा जाए, तो अब कुछ भी नया इसमें से लीक होने को रह नहीं गया है। अब नई जानकारी सामने आई है, जिसमें OnePlus 6 के रंग वेरिएंट से पर्दा उठा है। सीएनएमओ रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6 को तीन रंग वेरिएंट - व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में देखा गया है। इसकी तस्वीर चीनी सोशल साइट वीबो पर पोस्ट हुई है। चूंकि, व्हाइट और ब्लैक रंग कंपनी के पिछले फोन में आ चुका है। इस बार चर्चा का विषय बन सकता है OnePlus 6 का ब्लू वेरिएंट। नए रंग विकल्प के साथ ही तस्वीर में कुछ फीचर भी देखे गए हैं।

ताज़ा लीक हुई तस्वीर के मुताबिक, OnePlus 6 में एज टू एज डिस्प्ले देखा गया है, जो नॉच के साथ आया है। पहले OnePlus 6 में नॉच को लेकर मिली-जुली राय सामने आ रही थी लेकिन बाद में खुद कंपनी की तरफ से इसकी पुष्टि की गई। बाद में एक फोरम पोस्ट पर OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ ने फोन के बारे में थोड़ा विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। आखिरकार, कंपनी ने फिर से भरोसा दिलाया है कि स्मार्टफोन नॉच को छिपाने के विकल्प समेत दस्तक देगा। दिलचस्प बात ये है कि OnePlus 6 अलर्ट लाल रंग के स्लाइडर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 'अलर्ट के साथ यूज़र स्लाइड टू फोकस' इस्तेमाल किया जा सकेगा। अन्य फीचर की बात करें तो इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

बता दें कि OnePlus 6 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। OnePlus 6 256 जीबी के इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा OnePlus ने मार्वल स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है, जिसके बाद कयास लगाए गए हैं कि इसमें एवेंजर थीम हो सकती है। कीमत की बात करें तो 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन  (तकरीबन 34,000 रुपये) है। 128 जीबी वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (39,200 रुपये) है। वहीं, 256 जीबी वाला मॉडल 4,399 चीनी युआन (45,300 रुपये) है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.