OnePlus 6 पहली झलक में...

OnePlus ने आखिरकार OnePlus 6 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। बीते 6 महीने से कंपनी ज़ोरदार ढंग से OnePlus 6 के लिए माहौल बनाती नज़र आ रही थी...

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 17 मई 2018 13:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने आखिरकार OnePlus 6 से पर्दा उठाया
  • OnePlus 6 में है क्या-क्या, कहां ठहरता है पूरा फोन?
  • OnePlus 6 अपनी कीमत में काफी कुछ आकर्षक फीचर लेकर आया है

OnePlus 6

OnePlus ने आखिरकार OnePlus 6 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। बीते 6 महीने से कंपनी ज़ोरदार ढंग से OnePlus 6 के लिए माहौल बनाती नज़र आ रही थी। पिछले साल OnePlus 5 पहला ऐसा फोन था, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस था। वहीं, 5T ने इसे 18:9 स्क्रीन से रिप्लेस किया। अब वक्त आया है OnePlus 6 का, जो नए लुक, नए प्रोसेसर और नए डिस्प्ले से लैस होकर आया है।

बदलाव का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता, OnePlus 6 के रियर में ग्लास दिया गया है। OnePlus  वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही यूज़र को 3 अलग तरह के ग्लास में से चुनने का विकल्प मिलता है। कंपनी को उम्मीद है कि इसमें से मिडनाइट ब्लैक विकल्प ख़ासा लोकप्रिय रहेगा। इसमें मैट टेक्सचर कोटिंग वाला फील है। हर कोई, इसे देखते ही ज़रूर छूना चाहेगा। इस पर बाहरी चमक पड़ते ही ग्लास का अलग पैटर्न यूज़र को दिखने लगता है।
Advertisement

दूसरा विकल्प भी ब्लैक है, जिसे मिरर ब्लैक नाम दिया गया है। इसका पॉलिश्ड व्यू निश्चित तौर पर आंखों को आकर्षित करेगा। (अगर आप फोन को बिना कवर के चलाने का फैसला करते हैं) यह काफी हद तक आपको ऐप्पल के ब्लैक व जैट विकल्प वाले iPhone 7 की याद दिलाएगा। तीसरा विकल्प सिल्क व्हाइट है। इसमें रोज़ गोल्ड फ्रेम दिया गया है, जो अलग हटकर है। रियर पैनल का टेक्सचर यूनीक है, जो टच जितना सॉफ्ट है।
 

OnePlus ने अब तक ऑनलाइन सेल को ही ज्यादा तवज्ज़ो देती रही है। लेकिन हम सुझाव देंगे कि आप खरीदने से पहले एक बार ऑफलाइन स्टोर ज़रूर विज़िट करें। दोनों ब्लैक विकल्प या तो 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारत आएगा या फिर 128 जीबी स्टोरेज के साथ। सिल्क व्हाइट विकल्प बाद में दस्तक देगा। तीनों के फ्रंट व बैक पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
Advertisement

फ्रंट में नॉच है। टीज़र के हिसाब से फोन का फ्रंट बिल्कुल भी अलग नहीं है। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि नॉच जैसे पहलू सभी के मतलब के हों। सकारात्मक बात यह है कि स्क्रीन बड़ी है बॉर्डर पतले हैं। नॉच में मल्टी-कलर स्टोटस एलईडी है।
Advertisement

एमोलेड स्क्रीन ब्राइट और पंची है। शुरुआती इंप्रेशन में ऐप और वॉलपेपेर शानदार दिख रहे थे लेकिन 'सबकुछ कितना बेहतर है', यह जानने के लिए आपको हमारे विस्तार से किए जाने वाले रिव्यू का इंतज़ार करना होगा। वनप्लस 6 स्लिम है और आसानी से हाथ में आने वाला फोन है। हालांकि, सिर्फ अंगूठे के दम पर फोन के सभी किनारों पर पहुंचना मुश्किल है।

एक जानकारी लंबे समय से OnePlus यूज़ कर रहे लोगों को परेशान कर सकती है। कंपनी ने अलर्ट स्लाइडर को लेफ्ट से राइट में कर दिया है। शुक्र है, OnePlus 6 में 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो सॉकेट है, जो ठीक यूएसबी-टाइप सी पोर्ट के पास दिया गया है। यहीं मोनो स्पीकर बटन भी हैं। डुअल नैनो सिम ट्रे से इशारा मिलता है कि फोन में स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प शामिल नहीं है।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर गोल नहीं है, इसे कैमरा मॉड्यूल के नीचे दिया गया है। मॉड्यूल में दिया गया रिम प्रोटेक्शन के लिहाज़ से मज़बूत नहीं है। यह समस्या हमें OnePlus 5 में भी आई थी, जिसे कंपनी ने OnePlus 5T में सुधारा भी था। फिर पता नहीं क्यों, कंपनी ने इसे OnePlus 6 में कंटिन्यू किया।
Advertisement

यह पहला भारत में निर्मित फोन है, जो क्वालकॉम के टॉप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। इस प्रोसेसर के साथ फोन की कीमत फिर भी Samsung, Huawei और Apple के फ्लैगशिप से कहीं कम हैं। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है, जो डैश चार्ज के साथ आती है।

फ्रंट कैमरे के लिए 4के सपोर्ट है और 720 पिक्सल 480 फ्रेम प्रति सेकंड का स्लो मोशन मोड है। OnePlus 6 के कैमरों को हम स्टिल व वीडियो के लिए टेस्ट ज़रूर करेंगे। हम उत्सुकता के साथ स्नैपड्रैगन 845 की सीमाएँ जानना चाहेंगे। अभी से फोन की बैटरी को लेकर कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी। OnePlus 6 के बारे में 'सबकुछ' विस्तार से जानने के लिए हमारे विस्तृत रिव्यू का इंतज़ार करें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 6, OnePlus 6 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.