OnePlus 5T में नहीं होगा ये आईफोन 8 वाला खास फीचर

वनप्लस 5टी के लॉन्च के बारे में करीब एक हफ्ते का समय बाकी बचा है। बुधवार को कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस फोरम पर आने वाले स्मार्टफोन में डैश चार्जिंग होने की जानकारी दी। कार्यकारी ने यह भी पुष्टि की है कि नए वनप्लस फ्लैगशिप में वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट नहीं होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2017 17:02 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी में कंपनी ने डैश चार्जिग को बरक़रर रखा है
  • सीईओ पीट लाउ ने डैश चार्जिंग को वायरलैस चार्जिंग से बेहतर बताया है
  • स्मार्टफोन को ब्रिटेन में लॉन्च किया जाना है
OnePlus 5T के लॉन्च में बहुत ज़्यादा वक्त नहीं बचा है। इस बीच कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस फोरम पर आने वाले स्मार्टफोन में डैश चार्जिंग होने की जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी पुष्टि की है कि नए वनप्लस फ्लैगशिप वनप्लस 5टी में वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट नहीं होगा। एक दूसरी ख़बर के मुतबिक, वनप्लस 5टी की कीमत पिछले वनप्लस 5 जैसे ही रहने की उम्मीद है। कंपनी के इस फैसले से वनप्लस 5 रखने वाले यूज़र को निराशा हो सकती है।

लाउ ने वनप्लस 5टी में डैश चार्जिंग बरक़रार रखने के दो बड़े कारण बताए। कंपनी के सीईओ ने पहली वजह बताई कि यह कंपनी की अपनी टेक्नोलॉजी है जिससे आधे घंटे की चार्जिंग में 20 वाट जितनी पावर मिलती है। वनप्लस की डैश चार्जिंग से अलग, वायरलैस चार्जिंग अभी अधिकतम 15 वाट की पावर सपोर्ट करती है।
Advertisement

लाउ ने कहा कि वायरलेस चार्जिंग की जगह डैश चार्ज तकनीक पर भरोसा जताने की दूसरी वजह है नियमित पावर डिलिवरी। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिए कि वायरलैस चार्जिंग के समय यूज़र डिवाइस को गेम खेलने या तस्वीर लेने के लिए नहीं उठा सकते। उनका मानना है कि वायरलैस चार्जिंग के वर्तमान मॉडल में बाध्यताएं ज़्यादा है।

(पढ़ें: वनपल्स 5टी के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, कैमरे में नहीं होगा यह खास फीचर)

लाउ ने पोस्ट में कहा, ''वायरलैस चार्जिंग एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें पिछले कुछ सालों में काफी सुधार देखा गया है। लेकिन, इस टेक्नोलॉजी की वर्तमान दशा को देखें तो डैश चार्जिंग ज़्यादा बेहतर चुनाव है।''
Advertisement

लाउ ने फोरम पोस्ट में स्प्षट किया कि उन्होंने क्यूआई स्टैंडर्ड आधारित वायरलैस चार्जिग टेक्नोलॉजी को तरज़ीह दी, जिसे ऐप्पल और सैमसंग जैसी कंपनियों ने अपनाया है। लाउ ने आगे बताया, ''हम वायरलैस चार्जिंग के बारे में सही समय आने पर सोचेंगे। तब तक, हम डैश चार्जिंग पर टिके रहेंगे।''

वायरलैस चार्जिंग को भविष्य में आने वाले वेरिएंट के लिए छोड़ने के साथ ही, वनप्लस भी गूगल के क्लब में शामिल हो गई है। पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल में इस साल सिर्फ वायर्ड चार्जिंग का विकल्प दिया है। वहीं, ऐप्पल ने ग्राहकों की इच्छा को ध्यान में रखा और इस साल आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन एक्स में क्यूआई स्टैंडर्ड आधारित वायरलैस चार्जिंग दी है।
Advertisement

वनप्लस 5टी की कीमत
OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने इशारा दिया है कि OnePlus 5T की कीमत 4,000 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) से कम होगी। इसका मतलब है कि जल्द ही लॉन्च होने वाले हैंडसेट की कीमत वनप्लस 5 के 8 जीबी वेरिएंट की तुलना में बहुत ज़्यादा नहीं होगी। संभव है कि भारत में टैक्स वगैरह लग जाने के बाद कीमत 40,000 रुपये से ज़्यादा हो जाए। बता दें कि भारतीय मार्केट में वनप्लस 5 के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
Advertisement

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, फीचर
टीज़र इमेज और लीक हुई जानकारियों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि OnePlus 5T बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। पतले बेज़ल के कारण फिंगरप्रिंट सेंसर डिवाइस के पिछले हिस्से पर चला जाएगा। स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट मोड होने की उम्मीद है, ताकि यूज़र बोकेह इफेक्ट के साथ तस्वीरें कैपचर कर सकें।
 

कुछ लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चला है कि फ्रंट पैनल से होम बटन नदारद है। यह फीचर जुलाई 2015 में लॉन्च किए गए वनप्लस 2 से कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का हिस्सा रहा है।

OnePlus के सह-संस्थापकों कार्ल पाई और पीट लाउ ने हैंडसेट के कैमरे के भी टीज़र जारी किए हैं। टीज़र तो यही दावा करते हैं कि वनप्लस 5टी में प्रीमियम क्वालिटी वाले कैमरे होंगे। कंपनी के इन अधिकारियों ने नए स्मार्टफोन से ली गई तस्वीरों को भी साझा किया है।

बता दें कि ये सभी जानकारी ख़बरों और लीक पर आधारित हैं, इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। और कंपनी द्वारा अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए किसी भी आधिकारिक जानकारी दिए जाने तक इंतज़ार करें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T, Pete Lau

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.