OnePlus 5 का 8 जीबी रैम स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध

त्यौहारी मौसम से पहले, वनप्लस ने अपने वनप्लस 5 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर का ऐलान किया है। वनप्लस 21 से 25 अगस्त अमेज़न इंडिया पर सुपर सेलर वीक का आयोजन कर रही है। इस सप्ताह के दौरान, वनप्लस 5 का नया स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट (8 जीबी + 128 जीबी) खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अगस्त 2017 13:56 IST
त्यौहारी मौसम से पहले, वनप्लस ने अपने OnePlus 5 और OnePlus 3T स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर का ऐलान किया है। वनप्लस 21 से 25 अगस्त अमेज़न इंडिया पर सुपर सेलर वीक का आयोजन कर रही है। इस सप्ताह के दौरान, वनप्लस 5 का नया स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट (8 जीबी + 128 जीबी) खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर इस वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी।

OnePlus Super Seller week के तहत, ग्राहकों को कोई भी वनप्लस डिवाइस खरीदने पर क्लियरट्रिप का आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। वनप्लस 5 खरीदने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये की छूट, नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है। इसके अलावा अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड या अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,500 रुपये अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर वापस मिलेगा।
Advertisement


वनप्लस 5 स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, स्लेट ग्रे और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। फोन में डुअल कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

वहीं बात करें वनप्लस 3टी की तो, ग्राहकों को 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह डिवाइस इस सेल के दौरान 27,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड या अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,500 रुपये अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर वापस मिलेगा।
Advertisement
 
oneplusstore.in से वनप्लस डिवाइस की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेंगे। कंपनी ग्राहकों को मुफ्त वनप्लस टी-शर्ट और वनप्लस 5 के साथ फ्लिप कवर पर 50 प्रतिशत की छूट के अलावा वोडाफोन डेटा बंडरऑफर व अमेज़न प्राइम क्रेडिट दे रही है। वनप्लस 3टी के साथ एक मुफ्त प्रोटेक्टिव कवर पाने का मौका भी है। सभी ऑफर के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.