• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 5 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, परफॉर्मेंस में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को पछाड़ा

वनप्लस 5 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, परफॉर्मेंस में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को पछाड़ा

वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफ़ी समय से ख़बरें आ रही हैं। कंपनी ने अपने वनप्लस 5 स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है। इसके अलावा फोन के गर्मियों में लॉन्च होने की पुष्टि भी हो चुकी है। अब एक लीक में वनप्लस 5 के बेंचमार्क परिणाम का पता चला है। वनप्लस 5 के बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच स्कोर का एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है।

वनप्लस 5 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, परफॉर्मेंस में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को पछाड़ा
विज्ञापन
वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफ़ी समय से ख़बरें आ रही हैं। कंपनी ने अपने वनप्लस 5 स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है। इसके अलावा फोन के गर्मियों में लॉन्च होने की पुष्टि भी हो चुकी है। अब वनप्लस 5 की बेंचमार्क लिस्टिंग का पता चला है। वनप्लस 5 के बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच स्कोर का एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है।

जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट में विश्वसनीय सूत्र से वनप्लस 5 के बेंचमार्क स्कोर का स्क्रीनशॉट मिलने का दावा किया गया है। इस परिणाम के मुताबिक, सिंगल-कोर में वनप्लस 5 स्मार्टफोन ने 1963 और मल्टी-कोर में 6687 स्कोर किया। इन स्कोर के साथ वनप्लस 5 गीकबेंच पर सबसे ज़्यादा स्कोर करने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

तुलना करें सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम से, तो इन डिवाइस में भी स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट दिया गया है। लेकिन इन दोनों फोन ने वनप्लस 5 से कम स्कोर किया है। सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 ने सिंगल-कोर में 1929 और मल्टी-कोर में 6084 स्कोर किया। वहीं सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को सिंगल-कोर टेस्ट में 1943 और मल्टी-कोर में 5824 स्कोर मिला। स्कोर की बात करें तो वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1.1 आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा।

इससे पहले आई लीक के मुताबिक, वनप्लस 5 स्मार्टफोन कई वेरिएंट- 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस के एंड्रॉयड 7.11.2 आधारित हाइड्रोजनओएस (ऑक्सीजनओएस का चीनी वर्ज़न) पर चलने की उम्मीद है। वनप्लस5 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। कैमरे की बात करें तो, पिछली ख़बरों के मुताबिक वनप्लस 5 में 12 मेगापिक्सल सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »