वनप्लस 5 के बारे में नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2017 13:00 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन में 4 नंबर का इस्तेमाल नहीं करेगी
  • रेडियो रेगुलेशन अथॉरिटी की साइट पर वनप्लस का नया स्मार्टफोन हुआ लिस्ट
  • वनप्लस के इस हैंडसेटा का मॉडल नंबर ए5000 है
वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन में 4 नंबर का इस्तेमाल नहीं करेगी, क्योंकि चीनी संस्कृति में इस संख्या को अपशकुन माना जाता है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। इस बीच चीन की रेडियो रेगुलेशन अथॉरिटी की वेबसाइट पर वनप्लस के नए स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिससे पता चला है कि अगले स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के नाम से जाना जाएगा।

इस वनप्लस मॉडल के बारे में सबसे पहले जानकारी एंड्रॉयडप्योर द्वारा दी गई थी और इसका मॉडल नंबर ए5000 है। यह इस और इशारा करता है कि अगले फोन का नाम वनप्लस 5 होगा। नए हैंडसेट के नाम का अनुमान वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी के मॉडल नंबर ए3000 और ए3010 के आधार  पर लगाया जा रहा है।
Advertisement

वनप्लस इस डिवाइस को 2017 की दूसरी छमाही में पेश कर सकती है और इसके बारे में लीक हुई जानकारियों की कोई कमी नहीं है। वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। हैंडसेट में 5.5 इंच का 2के रिज़ॉल्यूशन (1080x2048 पिक्सल) डिस्प्ले और 256 जीबी स्टोरेज रहने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो वनप्लस 5 में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, ज़ूम और फ्लैश जैसे फ़ीचर हो सकते हैं। वहीं, वनप्लस 5 के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा रहने की उम्मीद है।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन में डुअल-एज कर्व्ड स्क्रीन, हार्डवेयर नेविगेशन की, कम बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। संभव है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के पिछले हिस्से पर जगह दी जा सकती है। वनप्लस 5 की मोटाई 7 मिलीमीटर होगी, पुराने वेरिएंट से हलका पतला।
Advertisement

यह भी पता चला है कि वनप्लस 5 में सेरामिक बॉडी होगी, शाओमी मी मिक्स की तरह। अभी कीमत के संबंध में कोई भी दावा नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePLus 5, OnePLus 5 Leak, OnePLus 5 Features, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.