वनप्लस 5 की तस्वीरें लीक, 8 जीबी रैम व 8000 एमएएच की बैटरी से होने का खुलासा

वनप्लस 5 स्मार्टफोन गर्मियों में लॉन्च होगा लेकिन स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब इंटरनेट पर वनप्लस 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीर लीक हुई है। और इस स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है लेकिन फोन नई तस्वीर में डुअल रियर कैमरा सेटअप का डिज़ाइन पिछली रिपोर्ट से अलग होने का पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2017 17:25 IST
वनप्लस 5 स्मार्टफोन गर्मियों में लॉन्च होगा लेकिन स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब इंटरनेट पर वनप्लस 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीर लीक हुई है। और इस स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है लेकिन फोन नई तस्वीर में डुअल रियर कैमरा सेटअप का डिज़ाइन पिछली रिपोर्ट से अलग होने का पता चला है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर पोस्ट की गईं लीक तस्वीरों को सबसे पहले एंड्रॉयडसोल ने देखा। इस फोन में एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है लेकिन पिछली रिपोर्ट में पता चले डिज़ाइन से नया डिज़ाइन थोड़ा अलग हो सकता है। स्मार्टफोन का डिज़ाइन पिछले वनप्लस 3टी की तरह ही होने की उम्मीद है लेकिन फोन के अगले हिस्से की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।

मज़ेदार बात है कि, नए लीक से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है जो पहले लीक हुए हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

हाल ही में इस स्मार्टफोन के बेंचमार्क परफॉर्मेंस के बारे में इंटरनेट पर लीक में जानकारी सामने आई थी। और लीक हुए गीकबेंच स्कोर की मानें तो आने वाले वनप्लस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले दूसरे दो स्मार्टफोन से बेहतर रही। मल्टी-कोर स्कोर की बात करें तो वनप्लस 5 स्मार्टफोन ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सोनी के एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को पछाड़ दिया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  2. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  2. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  3. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  4. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  5. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  8. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
  10. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.