वनप्लस 5 प्रोटोटाइप की तस्वीर लीक, डुअल रियर कैमरा सेटअप का खुलासा

वनप्लस 5 को कब लॉन्च किया जाएगा? यह किसी को नहीं पता। लेकिन जिस तरह से वनप्लस 5 के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं, उससे ये तो तय है कि लॉन्च से पहले हर किसी को इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ न कुछ तो ज़रूर पता रहेगा।

वनप्लस 5 प्रोटोटाइप की तस्वीर लीक, डुअल रियर कैमरा सेटअप का खुलासा
विज्ञापन
वनप्लस 5 को कब लॉन्च किया जाएगा? यह किसी को नहीं पता। लेकिन जिस तरह से वनप्लस 5 के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं, उससे ये तो तय है कि लॉन्च से पहले हर किसी को इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ न कुछ तो ज़रूर पता रहेगा। अब इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप डिवाइस की तस्वीर सामने आई है। फोनअरिना (Phonearena) की रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीर वनप्लस 5 की तो नहीं है। लेकिन तस्वीर के आधार हम अंदाज़ा ज़रूर लगा सकते हैं कि वनप्लस 5 का डिज़ाइन कैसा होगा। पहली झलक में यह साफ हो गया है कि वनप्लस 5 में डुअल कैमरा सेटअप होगा।

लीक हुई तस्वीर में नज़र आ रहा हैंडसेट दिखने में बहुत हद तक वनप्लस 3टी जैसा ही है, फ़र्क सिर्फ डुअल रियर कैमरा सेटअप का है। इसके अलावा बायीं तरफ थ्री वे स्विच और वॉल्यूम रॉकर में ज़्यादा जगह दी गई है। मज़ेदार बात यह है कि वनप्लस 5 के रियर कैमरे को लेकर असमंजस में डालने वाले रिपोर्ट आती रही हैं। कुछ रिपोर्ट में डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात की गई है। वहीं, कुछ दावे 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के हैं।

हाल ही में रेडिट पर जानाकारी साझा की गई कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स398 सेंसर और 1.12 माइक्रोन पिक्सल के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। एंड्रॉयड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट में यह पता चला। इसके अलावा, रेडिट यूज़र ने बताया कि वनप्लस 5 में वैसा ही कैमरा मॉड्यूल होगा जैसा कि ओप्पो ने आर9एस में इस्तेमाल किया है। गौर करने वाली बात है कि, इसी हफ्ते लीक हुई एक कथित अंतुतू लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन में एक 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

कैमरे के अलावा, अंतुतू लिस्टिंग से कथित वनप्लस 5 स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा होता है। और फोन में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। वनप्लस 3टी के अपग्रेडेड वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एड्रेनो 540 जीपीयू और 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। कैमरे की बात करें, तो लिस्टिंग से फोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर व 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने का पता चला था। लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 5 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus 5, Oneplus 3t
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »