वनप्लस 5 की तस्वीर लीक, नई जानकारी आई सामने

वनप्लस 5 स्मार्टफोन गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा लेकिन फोन के डुअल कैमरा सेटअप को लेकर रहस्य बना हुआ है। हाल ही में, स्मार्टफोन की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं और इनसे फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप का डिज़ाइन लंबाकार होगा। और यह पहले आईं तस्वीरों में दिखे गोल किनारों वाला चौकोर डिज़ाइन से अलग होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2017 15:45 IST
ख़ास बातें
  • नई तस्वीर में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के दो डिज़ाइन हैं
  • वनप्लस 5 के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है
  • यह स्मार्टफोन गर्मियों में लॉन्च होगा
वनप्लस 5 स्मार्टफोन गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा लेकिन फोन के डुअल कैमरा सेटअप को लेकर रहस्य बना हुआ है। हाल ही में, स्मार्टफोन की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं और इनसे फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप का डिज़ाइन लंबाकार होगा। और यह पहले आईं तस्वीरों में दिखे गोल किनारों वाला चौकोर डिज़ाइन से अलग होगा। अब, दो ताजा लीक तस्वीरों से डुअल कैमरा सेअप से जुड़े सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही, फोन को अंतुतू बेंचमार्क वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

तस्वीरों की बात करें तो, पॉकेट-लिंट और एंड्रॉयडप्योर द्वारा देखी गईं नई तस्वीरों से, स्मार्टफोन में लंबाकार और क्षैतिज़ाकार दोनें तरह के डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। ख़ास बात है कि लंबाकार डिज़ाइन वाले कैमरा सेटअप को पहले भी लीक तस्वीरों में देखा जा चुका है। वहीं, दूसरी तरफ़ क्षैतिज़ाकार दिए कैमरा सेटअप से लगता है कि फोन में पिछले वनप्लस 3टी जैसा ही डिज़ाइन होगा।  
Advertisement
 

बेंचमार्क लिस्टिंग की बात करें तो, वनप्लस डिवाइस का मॉडल नंबर 'ए500' है, जो वनप्लस 5 ही है। एंड्रॉयडप्योर ने अंतुतू बेंचमार्क वेबसाइट की इस लिस्टिंग को देखा। लिस्टिंग में, वनप्लस 5 के एंड्रॉयड नूगा 7.1.1 नूगा पर चलता है। इस फोन में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एड्रेनो 540 जीपीयू और 6  जीबी रैम होगी। बात करें कैमरे की तो लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

गौर करने वाली बात है कि, इससे पहले वनप्लस 5 में 8 जीबी रैम होने का पता चला था। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम वाले दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। मज़ेदार बात है कि इस स्मार्टफोन ने अंतुतू बेंचमार्क में 1,76,000 स्कर किया। यानी वनप्लस 5 दूसरे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.