OnePlus 5 आ सकता है गोल्ड रंग में, अमेज़न ने किया खुलासा

इसी हफ्ते, वनप्लस ने एक टीज़र जारी किया था जिसमें OnePlus 5 स्मार्टफोन के एक नए कलर वेरिएंट के 7 अगस्त को लॉन्च किए जाने का पता चला था। पहले से अनुमान था कि, कंपनी इस दिन एक मिंट गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अगस्त 2017 12:05 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 के मिंट गोल्ड कलर वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है
  • वनप्लस नए कलर वेरिएंट को 7 अगस्त को लॉन्च करेगी
  • वनप्लस 5 को लॉन्च के समय ब्लैक व ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया गया है
इसी हफ्ते, वनप्लस ने एक टीज़र जारी किया था जिसमें OnePlus 5 स्मार्टफोन के एक नए कलर वेरिएंट के 7 अगस्त को लॉन्च किए जाने का पता चला था। पहले से अनुमान था कि, कंपनी इस दिन एक मिंट गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। अबस अमेज़न इंडिया वेबसाइट पर जारी किए गए बैनर के यूआरएल एड्रेस से लगभग पुष्टि होती है कि इस हैंडसेट का एक गोल्ड वेरिएंट आ रहा है।

गुरुवार को, वनप्लस ने एक ट्वीट पोस्ट कर इच्छुक ग्राहकों को अमेज़न इंडिया पर जाने को कहा था, ताकि उन्हें कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिल सके। लेकिन, लगता है कि कंपनी द्वारा अमेज़न पर जारी टीज़र बैनर के यूआरएल एड्रेस में 'गोल्ड' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए अब लगभग पुष्टि हो गई है कि चीनी कंपनी अपने वनप्लस 5 स्मार्टफोन का एक गोल्ड कलर वेरिएंट पेश करेगी।
 

इसके अलावा, एक फेसबुक पोस्ट में वनप्लस ने कहा कि लगभग सभी यूज़र ने सही अंदाज़ा लगाया है। जिसका मतलब है कि वनप्लस ने एक तरह से पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 5 का गोल्ड कलर वेरिएंट जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले भी कंपनी ने अपने पिछले वनप्लस 3टी का सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च किया था।

ख़ास बात है कि, वनप्लस 5 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था जहां फोन के मिंट गोल्ड वेरिएंट को देखा गया था। पिछले महीने लॉन्च हुए वनप्लस 5 के साथ यह कलर वेरिएंट लॉन्च नहीं हुआ था। याद दिला दें कि, वनप्लस 5 को लॉन्च के समय मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  3. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  4. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  6. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  7. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  9. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  10. Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.