OnePlus 5 ऑनलाइन लिस्ट, सारे स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट गियरबेस्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के डिज़ाइन का तो पता चला ही है, साथ में सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 24 मई 2017 18:28 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट गियरबेस्ट पर लिस्ट कर दिया गया
  • लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीर से डिज़ाइन का पता चला
  • वनप्लस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है
OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा? इसका नाम क्या होगा? इन सवालों का अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है लेकिन OnePlus 5 से संबंधित जानकारियों के लीक होने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट गियरबेस्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के डिज़ाइन का तो पता चला ही है, साथ में सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। बता दें कि वनप्लस की ओर से इनमें से किसी भी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ, गियरबेस्ट को हैंडसेट को लॉन्च किए जाने से हफ्ते पर पहले अपनी वेबसाइट पर लिस्ट करने के लिए जाना जाता है। आमतौर पर ये स्पेसिफिकेशन सही भी साबित होते हैं।

गियरबेस्ट पर इस्तेमाल की गई तस्वीर से ऐसा प्रतीत होता है यह ब्लैक कलर में आएगा। इसमें बेहद ही कम बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा। रियर हिस्से की तस्वीर से साफ है कि यह डुअल रियर कैमरा फोन है। दोनों कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में हैं। इसका डाइमेंशन 152.7 x 74.7 x 7.0 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम होने का दावा किया गया है। वनप्लस 3टी की तुलना में फ्रंट पैनल में कोई बदलाव नहीं नज़र आता है, लेकिन रियर पैनल का अंदाज़ बिल्कुल जुदा है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। गियरबेस्ट की लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 5 में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। यह 8 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले इस फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा जो वनप्लस 3टी में नहीं मौज़ूद था। वनप्लस 5 में एक बड़ा अपग्रेड डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन का है। इसमें 5.5 इंच का 2560 x 1440 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा।
 

इस लिस्टिंग में रियर कैमरा सेटअप को लेकर विरोधाभासी दावे किए गए हैं। दरअसल, वनप्लस के इस हैंडसेट की तस्वीर से साफ है कि फोन दो रियर कैमरे और एक फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। वहीं, स्पेसिफिकेशन वाले हिस्से में फोन में दो कैमरा सेटअप की बात कही गई है- एक रियर कैमरा और एक फ्रंट कैमरा। रियर कैमरा 23 मेगापिक्सल का और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होने का दावा किया गया है। बैटरी 4000 एमएएच की होगी।
Advertisement

कयासों और दावों के लंबे दौर के बीच वनप्लस के सीईओ पीट लाऊ ने पुष्टि की है कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर होगा। इसके अलावा किसी भी जानकारी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, OnePlus 5, OnePlus 5 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.