वनप्लस 3टी को अमेज़न प्राइम मेंबर पहले खरीद सकेंगे, सेल 12 दिसंबर को

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2016 10:55 IST
ख़ास बातें
  • आम ग्राहकों के लिए हैंडसेट की बिक्री 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर इस हैंडसेट को 12 दिसंबर को ही खरीद पाएंगे
  • अमेज़न इंडिया पर 12 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सेल आयोजित होगी
इस महीने ही वनप्लस ने अपने वनप्लस 3टी हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च इवेंट में जानकारी दी गई कि कंपनी का नया फ्लैगशिप हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। आम ग्राहकों के लिए हैंडसेट की बिक्री 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अब कंपनी ने बताया है कि अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के पास इस हैंडसेट को 12 दिसंबर को ही खरीदने का मौका होगा। इसके लिए एक सेल आयोजित होगी।

अमेज़न इंडिया पर 12 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच वनप्लस 3टी को पहले खरीदने का मौका प्राइम सब्सक्राइबर को मिलेगा। अमेज़न इंडिया ने बताया है कि सेल में वनप्लस 3टी सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में स्टॉक खत्म होते ही ऑफर खत्म हो जाएगा। मज़ेदार बात है कि अमेज़न प्राइम के फ्री ट्रायल का ऑफर लेने वाले यूज़र भी इस सेल में हिस्सा ले सकेंगे।
Advertisement

बता दें कि वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 29,999 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि प्राइम मेंबर को भी इस सेल में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। अमेज़न ने साफ किया है कि प्राइम मेंबर होने का मतलब यह नहीं है कि आप इस स्मार्टफोन को पहले खरीद पाएंगे। इसके लिए आपको वेबसाइट पर यहां जाना होगा।
Advertisement

आपको हमने पहले ही बताया है कि वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 में मुख्य अंतर तेज चिपसेट, ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा, बड़ी कैमरा और ज़्यादा इनबिल्ट स्टोरेज की हैं।
Advertisement

वनप्लस ने पहले ही दिसंबर डैश सेल आयोजित करने की घोषणा की थी। इस सेल में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों के पास कंपनी की ऑनलाइन स्टोर से मात्र 1 रुपये में वनप्लस 3टी खरीदने का मौका होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.