वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 मार्च 2017 11:54 IST
ख़ास बातें
  • नया एडिशन 24 मार्च से दुनियाभर में मिलेगा
  • भारत में नया एडिशन तीन रिटेल चैनल के जरिए मिलेगा
  • भारत में नया वेरिएंट 32 मार्च को स्टॉक खत्म रहने तक मिलेगा
वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नया लिमिटेड एडिशन वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, नए वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक की सबसे अहम ख़ासियत है ब्लैक कलर बॉडी। फोन में और कुछ नहीं बदला है। भारत और विदेशों में नया कलर वेरिएंट स्मार्टफोन के 128 जीबी वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा।

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक का भारत में लॉन्च
विदेशों में वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक लिमिटेड एडिशन शुक्रवार को 4 बजे से (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से) से हाइपबीस्ट पर मिलेगा। वहीं, भारत में नया कलर वेरिएंट 31 मार्च से दोपहर 4 बजे से स्टॉक खत्म होने तक मिलेगा। कंपनी के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर यह जानकारी दी गई।

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक की भारत में कीमत
Advertisement
ऐसा लगता है कि वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक लिमिटेड एडिशन की कीमत 34,999 रुपये ही होगी। अभी यह जानकारी नहीं है कि यह भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर कंपनी के स्टोर पर ही मिलेगा या फिर देश में कंपनी के रिटेल पार्टनर अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध होगा।

नया वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक इस हैंडसेट का दूसरा लिमिटेड एडिशन है जिसे चीनी कंपनी ने एक हफ्ते के अंदर लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने वनप्लस 3टी ब्लैक कॉलेट लिमिटेड एडिशन पेश किया था। दुनियाभर में इस वेरिएंट की सिर्फ 250 यूनिट उपलब्ध कराईं गईं थीं। वहीं नए वेरिएंट के बारे में ऐसी कोई संख्या की जानकारी नहीं है। इसकी जगह, कंपनी ने बताया है कि इस वेरिएंट के 'बेहद लिमिटेड' यूनिट जारी की जाएंगी।
Advertisement

वनप्लस 3टी (रिव्यू) स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। और इसमें वनप्लस 3 की तुलना में थोड़े बदलाव के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 3टी औरर वनप्लस 3 में मुख्य फर्क प्रोसेसर का है। ज्यादा स्टोरेज, बेहतर फ्रंट कैमरा और बड़ा बैटरी भी है। वनप्लस 3टी में ज्यादा तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.