वनप्लस 3टी का नया कलर वेरिएंट बुधवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 14:02 IST
ख़ास बातें
  • हो सकता है कंपनी बुधवार को वनप्लस 3टी का लिमिटेड एडिशन पेश करे
  • वनप्लस ने पहले भी कोलेट के साथ वनप्लस 2, एक्स और 3 के लिए साझेदारी की है
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफ़ोन का एक नया मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च हो सकता
पिछले हफ्ते ख़बर आई थी कि वनप्लस जल्द अपने वनप्लस 3टी स्मार्टफ़ोन का एक नया मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। अब वनप्लस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंपनी बुधवार को एक नया कलर वेरिएंट पेश करेगी।

वनप्लस ने ट्वीट किया है कि वनप्लस और  फ्रांस की कंपनी कोलेट साथ मिलकर कुछ नया पेश करेंगे। कंपनी ने इशारा दिया कि बुधवार को वनप्लस 3टी का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है।

ऐसा भी अनुमान है कि हो सकता है कंपनी बुधवार को वनप्लस 3टी स्मार्टफोन का सिर्फ लिमिटेड एडिशन पेश करे। या फिर फोन के लिए नए कवर ही लॉन्च करे।

वनप्लस ने पहले भी कोलेट के साथ वनप्लस 2, एक्स और 3 के लिए साझेदारी की है। ये स्मार्टफोन लॉन्च के दिन ही कोलेट पर सीमित संख्या में उपलब्ध थे।

बता दें कि वनप्लस 3टी को नए गनमेंटल कलर में लॉन्च किया गया था। जबकि वनप्लस 3 स्मार्टफोन ग्रेफाइट और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमें वनप्लस के इवेंट तक इंतज़ार करना होगा। वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।
Advertisement

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  2. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  3. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 150% ज्यादा बिक्री!
  5. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  3. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  4. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  5. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  8. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  9. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.